1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. घर में घुसकर छात्रा से रेप कर रहे थे 4 लड़के, तभी पहुंच गई मां..., यूपी के गाजियाबाद का मामला

घर में घुसकर छात्रा से रेप कर रहे थे 4 लड़के, तभी पहुंच गई मां..., यूपी के गाजियाबाद का मामला

 Published : Jul 16, 2025 11:59 am IST,  Updated : Jul 16, 2025 02:12 pm IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में घुसकर कक्षा 9वीं की छात्रा से 4 लड़कों ने रेप किया है। चारों आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

up ghaziabad rape minor student- India TV Hindi
गाजियाबाद में छात्र से सामूहिक बलात्कार। (सांकेतिक फोटो) Image Source : REPRESENTATIVE

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। यहां चार नाबालिग लड़कों पर 9वीं कक्षा की छात्रा से घर में घुसकर रेप करने का आरोप लगा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के 4 आरोपियों में से 3 लड़के पीड़िता छात्रा के स्कूल में ही पढ़ते हैं। जानकारी के मुताबिक, जब आरोपी लड़के घर में छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहे थे तभी छात्र की मां बाजार से लौट आई। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

छात्रा से जबरन घर में घुसकर रेप

पुलिस अधिकारियों की ओर से बुधवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है। ये घटना रविवार को गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र से सामने आई है। जब रेप की यह घटना हुई तब छात्रा घर में अकेली थी और उसकी मां बाजार गई थी। पुलिस ने बताया- "नाबालिग लड़की एक लड़के से ‘इंस्टाग्राम’ पर संपर्क में थी जो लड़की से मिलने के लिए उसे मैसेज भेज रहा था। रविवार को वह करीब साढ़े 11 बजे लड़की के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही लड़की ने दरवाजा खोला, वह लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ जबरदस्ती घर में घुसा और चारों ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।"

मां घर पहुंची तो क्या हुआ?

पुलिस के मुताबिक, छात्रा की मां बाजार से वापस आ गई और उसने घर का दरवाजा खुला देखा। जब वह घर के भीतर गई तो चार लड़कों को बेटी के साथ देखा। मां ने अपनी बेटी को बाहर निकाल लिया और पुलिस को बुलाने से पहले इन लड़कों को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने बताया है कि उनके आने से पहले ही सोसाइटी के कुछ पदाधिकारी कथित तौर पर लड़की के घर पहुंचे और उन लड़कों को वहां से जाने दिया।

अब तक मामले में क्या एक्शन हुआ?

पुलिस ने कहा है कि छात्रा के पिता ने 4 लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी लड़के कक्षा 11वीं, 10वीं और 9वीं में पढ़ते हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और अब तक उसका बयान नहीं लिया गया है। आरोपी नाबालिगों को भी अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। तथ्यों और सूचना का पता लगाने के लिए इस मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- पत्नी ने कर दी पति की हत्या, बेडरूम में दफनाया, थाने पहुंचकर बोली-'अब कर लो गिरफ्तार'

फिजिक्स और बायोलॉजी के लेक्चरर ने छात्रा से रेप किया, VIDEO बनाया, फिर दोस्त ने भी की दरिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।