A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा में जिम ट्रेनर शिवम ने किराए के मकान में लगाई फांसी, पिता शुगर मिल में ड्यूटी पर थे

गोंडा में जिम ट्रेनर शिवम ने किराए के मकान में लगाई फांसी, पिता शुगर मिल में ड्यूटी पर थे

जिम ट्रेनर शिवम ने किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। शिवम के पिता दिनेश पटेल शुगर मिल में काम करते हैं। जब वह ड्यूटी से वापस लौटे तब उन्होंने अपने बेटे को फांसी के फंदे से लटका देखा।

मृतक का फाइल फोटो।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक का फाइल फोटो।

यूपी के गोंडा में एक जिम ट्रेनर ने घर के भीतर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। किराए के मकान में 30 वर्षीय शिवम पटेल का शव लटका मिला। पिता ने डायल 112 पर बेटे के सुसाइड की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। शिवम के शव को पुलिस एंबुलेंस से गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गई।  

किराए के मकान में फंदे से लटका मिला शव

घटना थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विष्णुपुरी कॉलोनी की है। यहां शुक्रवार दोपहर को किराए के मकान में जिम ट्रेनर शिवम ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिस समय शिवम ने यह खौफनाक कदम उठाया, उस समय घर पर उसके अलावा कोई नहीं था। शिवम के पिता दिनेश पटेल शुगर मिल में काम करते हैं। जब वह ड्यूटी से वापस लौटे तब उन्होंने अपने बेटे को फांसी के फंदे से लटका देखा।

उन्होंने तुरंत डायल 112 पर बेटे के फांसी लगाए जाने की सूचना दी। इसके बाद डायल 112 मुख्यालय लखनऊ ने गोंडा नगर कोतवाली पुलिस को सूचित किया।

Image Source : reporter inputशिवम पटेल की फाइल फोटो।

'इंफिनिटी जिम' में ट्रेनर था शिवम

दिनेश पटेल मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी हैं और काफी समय से गोंडा में किराए के मकान में रह रहे थे। वहीं, शिवम अवध कॉम्प्लेक्स में 'इंफिनिटी जिम' में ट्रेनर था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस फिलहाल शिवम के मोबाइल की डिटेल निकलवाकर जांच में जुट गई है।

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

(गोंडा से अमित की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

IPS अधिकारी की नालाबिग बेटी ने किया सुसाइड, 16 साल पहले ली गई थी गोद

अनु मीणा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, पति ने पहले कई बार किया था प्रताड़ित; मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने