1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. अनु मीणा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, पति ने पहले कई बार किया था प्रताड़ित; मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने

अनु मीणा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, पति ने पहले कई बार किया था प्रताड़ित; मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 24, 2026 02:56 pm IST,  Updated : May 24, 2026 02:56 pm IST

अनु मीणा सुसाइड केस में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आत्महत्या से पहले इंजीनियर पति ने कई बार उसे प्रताड़ित किया। मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Jaipur Anu Meena suicide case- India TV Hindi
अनु मीणा सुसाइड केस Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के जयपुर के अनु मीणा सुसाइड केस में अब चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोप है कि इंजीनियर पति गौतम ने आत्महत्या से पहले कई बार अनु को प्रताड़ित किया। 13 मार्च को भी कथित तौर पर उसकी जान लेने की साजिश रची गई थी, लेकिन उस दिन अनु और उसके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे अपने साथ ले आए थे। भाई नीरज मीणा ने साफ कहा था कि उसकी जान खतरे में है और उसे वापस नहीं जाना चाहिए।

हालांकि, बाद में गौतम ने माफी मांगकर अनु को वापस बुला लिया। परिवार को लगा कि मामला शांत हो गया है, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते रहे। इससे पहले 3 मार्च को भी अनु के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। अनु के मोबाइल से मिले सीसीटीवी वीडियो में गौतम पहले टीवी तोड़ता दिखाई देता है, फिर कथित तौर पर अनु के साथ हिंसक व्यवहार करता है। बेटे माहिर ने भी बताया कि उसके पिता शराब के नशे में घर आते थे और अक्सर झगड़ा व मारपीट करते थे। लगातार तनाव और प्रताड़ना के बीच आखिरकार अनु ने खौफनाक कदम उठा लिया।

क्या है पूरा मामला?

अनु मीणा सुसाइड केस घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और मौत के मुंह में धकेलने का बेहद सनसनीखेज मामला है। इस केस में मृतका के पति गौतम मीणा पर गंभीर आरोप हैं, जो टोंक के निवाई में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर तैनात है। दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी और परिजनों का आरोप है कि करीब 60 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी गौतम और उसके घरवाले खुश नहीं थे और लगातार दहेज के लिए अनु को प्रताड़ित करते थे। वह अक्सर शराब पीकर अनु के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर अनु ने पिछले दिनों अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे ठीक पहले उसने पति को वीडियो कॉल भी किया था।

ये भी पढ़ें-

"असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद", CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत

NEET पेपर लीक के आरोपी शिवराज मोटेगांवकर का VIDEO वायरल, छात्रों पर छिड़क रहा पानी, दावा- बढ़ेंगे नंबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।