NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के शिकंजे में आए आरोपी शिवराज मोटेगांवकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर उसका एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इस पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया है। बता दें कि शिवराज मोटेगांवकर लातूर के 'RCC इंस्टीट्यूट' का संचालक है, जिसे पेपर लीक मामले में CBI ने गिरफ्तार किया है और मामले में RCC इंस्टीट्यूट जांच के दायरे में है।
क्या हो रहा है वायरल?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी शिवराज मोटेगांवकर एक अजीबोगरीब हरकत करते नजर आ रहा है। वीडियो में वह एक कलश लेकर RCC इंस्टीट्यूट के बच्चों पर 'मंत्र सिद्ध जल' छिड़कता हुआ नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि मोटेगांवकर वीडियो में यह दावा भी कर रहा है कि इस जल के छिड़काव से छात्रों के परीक्षा में नंबर बढ़ जाएंगे।
CBI के बाद अब ED का शिकंजा
दूसरी ओर, एजेंसी सूत्रों की मानें तो CBI के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी मोटेगांवकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू करने की तैयारी में है। सीबीआई को जांच में कई बैंक अकाउंट और ट्रांजेक्शन की डिटेल्स मिली हैं। CBI की जांच के आधार पर ही ED भी शिवराज मोटेगांवकर के खिलाफ अपनी जांच शुरू करेगी।
बता दें कि शिवराज मोटेगांवकर की गिरफ्तार के बाद उसका कोचिंग CBI जांच के 'RCC इंस्टीट्यूट' दायरे में है। नीट पेपर लीक मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए CBI ने RCC इंस्टीट्यूट को लेकर अब तक कई बड़े खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि शिवराज मोटेगांवकर पेपर लीक का बिजनेस पूरे प्रोफेशनल तरीके से करता था। वहीं, RCC इंस्टीट्यूट को लेकर ये खुलासा हुआ कि साल 2025 में 21 स्टूडेंट्स का NEET में सेलेक्शन हुआ था। इनमें से 19 स्टूडेंट्स को AIIMS संस्थानों में दाखिला मिला था।
ये भी पढ़ें-