1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. IPS अधिकारी की नालाबिग बेटी ने किया सुसाइड, 16 साल पहले ली गई थी गोद

IPS अधिकारी की नालाबिग बेटी ने किया सुसाइड, 16 साल पहले ली गई थी गोद

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Malaika Imam
 Published : May 27, 2026 12:03 pm IST,  Updated : May 27, 2026 12:07 pm IST

भोपाल में IPS अधिकारी संजीव कंचन की नाबालिग बेटी ने आत्महत्या कर ली। मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

IPS अधिकारी संजीव कंचन की बेटी ने किया सुसाइड- India TV Hindi
IPS अधिकारी संजीव कंचन की बेटी ने किया सुसाइड Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल इलाके चार इमली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पदस्थ IPS अधिकारी संजीव कंचन (AIG नारकोटिक्स, PHQ) की 17 वर्षीय बेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और हबीबगंज थाना पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

यह घटना मंगलवार दोपहर के वक्त की है। बताया जा रहा है कि जब आईपीएस संजीव कंचन लंच के लिए अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका हुआ पाया। आनन-फानन में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल छात्रा के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स की जांच कर रही है, ताकि घटना की वजह का पता लगाया जा सके।

गोद ली हुई थी बेटी

वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद कुछ और जानकारियां भी सामने आई हैं। मृतका आईपीएस अधिकारी की गोद ली हुई बेटी थी। उसे 16 साल पहले सरकारी प्रक्रिया के तहत गोद लिया गया था। जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर जमकर विवाद होता था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं इस पारिवारिक कलह का असर नाबालिग बेटी के मानसिक स्वास्थ्य पर तो नहीं पड़ रहा था।

ये भी पढ़ें-

पत्नी से विवाद के बाद शख्स ने 4 मासूम बच्चों को कुएं में फेंक कर मार डाला, फिर खुद भी दे दी जान

NEET पेपर लीक मामले में 2 और गिरफ्तारियां, CBI के शिकंजे में लातूर के डॉक्टर और पुणे के कोचिंग शिक्षक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।