1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को ट्रेन ने उड़ा दिया… ड्राइवर कैसे बच गया? हादसे का LIVE वीडियो आया सामने

रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को ट्रेन ने उड़ा दिया… ड्राइवर कैसे बच गया? हादसे का LIVE वीडियो आया सामने

 Reported By: Anurag Amitabh,  Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 16, 2026 08:25 am IST,  Updated : Oct 16, 2026 09:33 am IST

रतलाम में बंजली बायपास रेलवे फाटक पर गुरुवार रात वलसाड-हिसार ट्रेन ट्रैक पर खड़ी कार से टकरा गई। ट्रेन से टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद रतलाम रेल मंडल में अफरा तफरी मच गई।

फाटक पर फंसी कार को...- India TV Hindi
फाटक पर फंसी कार को ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। फाटक पर रेलवे ट्रैक पर फंसी एक कार से हिसार-खड़की एक्सप्रेस ट्रेन टकरा गई है। इंडिया टीवी के पास हादसे का एक्सक्लूसिव वीडियो है जिसमें दिख रहा है कि लाल रंग की कार फाटक पर फंस गई थी तभी वहां से गुजर रही हिसार-खड़की एक्सप्रेस ट्रेन ने इसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। आरोप है कि रेलवे फाटक का गेटमैन ने शराब के नशे में था। डीआरएम अश्वनी कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

कार ड्रावर की कैसे बची जान?

रतलाम में ये हादसा गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। बंजली बायपास मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी कार से हिसार-खड़की सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन की जोरदार टक्कर हो गई। ट्रेन जावरा की ओर जा रही थी। हादसे का अब एक एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन और कार की टक्कर का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।

हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
Image Source : REPORTER INPUTहादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दूर जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार चालक समय रहते बाहर निकल गया जिससे उसकी जान बच गई। ट्रेन में सवार किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेन के पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम नहीं हो सकी। हादसे के दौरान रेलवे का इमरजेंसी हूटर बजते ही रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ टीम मौके पर पहुंची। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी।

ट्रेन-कार की टक्कर का लाइव वीडियो-

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे फाटक लगभग बंद होते-होते कार क्रॉसिंग के अंदर चली गई और वहां फंस गई। इस दौरान गेटमैन कुछ समझ पाता उससे पहले ही ट्रेन आ गई और कार को टक्कर मार दी। हालांकि, कम रफ्तार में भी ट्रेन की टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि तब तक कार सवार व्यक्ति नीचे उतर गया था।  

रेलवे अधिकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त कार को पटरी से हटाने के बाद ट्रेन को गुरुवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और इसके बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें-

ट्रेन से कटकर 2 टुकड़ों में कटा 10 फीट लंबा अजगर, VIDEO आया सामने

मई में सगाई, अब रेलवे ट्रैक पर मिले मंगेतर जोड़े के शव; ट्रेन की चपेट में आने से मौत या कुछ और मामला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।