A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ हत्याकांड: फोन आया- 'भूखा हूं खाना लाओ', कुछ देर बाद स्कॉर्पियो में मिली तुषार त्यागी की लाश

मेरठ हत्याकांड: फोन आया- 'भूखा हूं खाना लाओ', कुछ देर बाद स्कॉर्पियो में मिली तुषार त्यागी की लाश

हापुड़ के रहने वाले 23 वर्षीय युवक तुषार त्यागी की मेरठ में बेरहमी से हत्या कर दी गई। तुषार का शव खून से लथपथ चालक की सीट पर स्कॉर्पियो में पड़ा था। उसके सिर में तीन गोली लगी थी।

तुषार त्यागी की फाइल...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT तुषार त्यागी की फाइल फोटो, दूसरी तस्वीर विलाप करते परिजनों की है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला अंतर्गत खरखौदा थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हापुड़ निवासी 23 वर्षीय युवक तुषार त्यागी की उसकी ही स्कॉर्पियो गाड़ी में बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और कोहराम मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रात के घने अंधेरे में पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी पांची पुल के पास स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की टीमें टॉर्च और गाड़ियों की रोशनी के सहारे रात में ही मौके पर तफ्तीश करती नजर आईं, जहां भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी।

मृतक की बहन ने क्या खुलासा किया?

मृतक की बहन मोना ने रोते हुए बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि 1 जून की रात करीब 8:00 बजे तुषार के पास किसी व्यक्ति का फोन आया था, जिसने खुद को भूखा बताते हुए तुषार से खाना लाने का अनुरोध किया था। तुषार अपने घर से खाना लेकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से निकला था, लेकिन कुछ ही देर बाद परिस्थितियां पूरी तरह बदल गईं। रात करीब अपराधियों ने तुषार को बेहद करीब से निशाना बनाते हुए उसके सिर और गर्दन में गोलियां दागीं, जिससे दो मासूमों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया।

पत्नी को फोन पर क्या कहा था?

बताया जा रहा है कि मौत के घाट उतारे जाने से ठीक पहले तुषार ने अपनी पत्नी को फोन किया था। फोन पर तुषार ने पत्नी से खुद के किडनैप होने की बात कही थी। इस कॉल के बाद से ही परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान थे और इसके कुछ ही देर बाद तुषार की लाश मिलने की खबर सामने आ गई।

स्कॉर्पियो में मिला खून से लथपथ शव

खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास जंगल में खून से लथपथ तुषार का शव मिला। उसका शव चालक की सीट पर स्कॉर्पियो में पड़ा था। घटना के बाद भारी हंगामे और नोकझोंक के बीच खरखौदा थाना पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(रिपोर्ट- निशांक शर्मा)

यह भी पढ़ें-

52 साल के डॉक्टर और नवविवाहिता का नहर के पास मिला शव, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ 3 महीने पहले की थी दूसरी शादी

दिल्ली: घर से बुलाकर 17 साल के अभिषेक को घेरा, भागने पर भी नहीं बख्शा; चाकू गोदते CCTV में कैद