1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 52 साल के डॉक्टर और नवविवाहिता का नहर के पास मिला शव, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ 3 महीने पहले की थी दूसरी शादी

52 साल के डॉक्टर और नवविवाहिता का नहर के पास मिला शव, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ 3 महीने पहले की थी दूसरी शादी

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 02, 2026 10:15 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 10:33 am IST

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये हत्या या आत्महत्या है। अभी तक इसका पता नहीं चला है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रशीदपुर गांव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में नहर के पास एक डॉक्टर और नवविवाहिता पत्नी का शव मिला। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात शारदा नहर के पास ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे।

प्राइवेट क्लीनिक चलाते थे अनिल कुमार शुक्ला

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान तुरी छाविनाथ गांव के निवासी 57 वर्षीय अनिल कुमार शुक्ला और निद्दाखेड़ा गांव की रहने वाली 32 वर्षीय सोनी के रूप में हुई है। अनिल कुमार शुक्ला इलाके में एक प्राइवेट क्लिनिक चलाते थे।

3 महीने पहले की थी लव मैरिज

स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉक्टर शुक्ला ने लगभग तीन महीने पहले सोनी से लव मैरिज की थी, जबकि उनकी एक पत्नी और दो बेटियां थीं। बताया जाता है कि दंपति उन्नाव शहर में किराए के मकान में रह रहे थे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों के शव

पुलिस ने उनके परिजनों को मृत्यु की सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों की मौत कैसे हुई। पुलिस इस मामले की जांच के लिए मृतक के परिजनों से भी पूछताछ करेगी।

आत्महत्या और हत्या के एंगल से पुलिस ने शुरू की जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सर्कल ऑफिसर अरविंद चौरसिया ने कहा कि पुलिस आत्महत्या, हत्या और दुर्घटना सहित सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: 

आज कोलकाता के धर्मतला में ममता बनर्जी का धरना, सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में TMC का प्रोटेस्ट

गाजियाबाद के एक फ्लैट में तीसरी मंजिल पर लगी आग, लोगों को सीढ़ियों से निकाला गया, 3 कुत्तों की हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।