उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के लोहदी खुर्द गांव के एक मकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूरे घर में एक-एक कर पचासों सांप बाहर निकल कर टहलने लगे। लोग सांपो को गिनते रह गए, काफी संख्या में घर के अंदर सांपों को देखकर घर वाले घबरा गए।
घर के अंदर सांपों की फौज!
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू कर्मी सूरज कुमार मौके पर पहुंचा और सांपों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। जैसे ही उसने रेस्क्यू करना शरू किया तो उसके भी होश उड़ गए। मकान से एक-एक कर करीब 35 की संख्या में बेबी सांपों को रेस्क्यू कर डिब्बे में भर दिए और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
देखें वीडियो-
सांपों के देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए थे। इस दौरान रेस्क्यू कर्मी सूरज ने लोगों को सतर्क रहने और सांप दिखाई देने पर खुद उन्हें पकड़ने की कोशिश न करने की सलाह दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग सावधानी बरत रहे हैं।
Image Source : reporter inputघर में निकले पचासों सांप
मुंबई के मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा 5 फीट लंबा सांप
वहीं, एक दूसरी घटना मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट की है। यहां अपार्टमेंट परिसर में एक सांप देखा गया। सांप दिखने के बाद वहां मौजूद लोग खौफ में आ गए। सोमवार शाम को गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल मनोज कट्टे की नजर अचानक एक सांप पर पड़ी। उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत स्थानीय सर्पमित्र विक्की दुबे को इसकी सूचना दी।
'धमण' प्रजाति का था सांप
सूचना मिलते ही सर्पमित्र विक्की दुबे बिना कोई देरी किए मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सांप दिखा। वह कार पार्किंग एरिया के एक शटर के अंदर छिपा था। विक्की दुबे ने बेहद सूझबूझ और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। जांच में पता चला कि पकड़ा गया सांप 'धमण' प्रजाति का था, जिसकी लंबाई लगभग 5 फुट थी।
(रिपोर्ट- मेराज़ खान)
यह भी पढ़ें-
AC के अंदर से बैक टू बैक तीन सांप निकलते देख कांप गया परिवार, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल
बेडरूम में घुसा सांप, कपड़े टांगने वाली खूंटी पर फन फैलाकर बैठा था, सबकी सिट्टी पिट्टी हुई गुम, देखें VIDEO