Viral Video : गर्मियों की भीषण गर्मी में राहत के लिए चालू किए गए एयर कंडीशनर (AC) से अचानक 3 सांप निकल आए तो पूरे परिवार के होश उड़ गए। यह चौंकाने वाला वाकया गुजरात के वलसाड जिले के पारडी के पो रेलवे इलाके से सामने आया, जहां एक मध्यमवर्गीय परिवार के घर में एसी यूनिट के अंदर छिपे जहरीले सांप देखकर महिलाएं और बच्चे घबरा उठे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें परिवार के सदस्यों की दहशत साफ दिख रही है।
सांपों का किया गया रेस्क्यू
घटना के अनुसार, परिवार के लोगों को जब अंदेशा हुआ तो उन्होंने सबसे पहले एसी बंद कर दिया और स्थानीय जीवदया एनजीओ को सूचित किया। जीवदया ग्रुप के लोगों ने तीनों सांपों का रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि, सांपों का रेस्क्यू किया गया है लेकिन AC में गए कैसे इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है।
एसी को सांप से बचाने के लिए क्या करें
बताया जाता है कि, गर्मी के मौसम में सांप ठंडी जगहों की तलाश में घरों, एसी, फ्रिज और छतों पर घुस जाते हैं। एसी की ड्रेन पाइप और छोटी दरारें उनके लिए एंट्री पॉइंट बन जाती हैं। खासकर पुराने घरों और हरे-भरे इलाकों में यह खतरा ज्यादा है। ऐसे में लंबे समय बाद एसी चालू करने से पहले अच्छी तरह चेक कराना चाहिए रात में एसी चलाते समय खिड़कियां बंद रखनी चाहिए और घर के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
(वलसाड से जितेंद पाटिल की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें -
28 अक्षरों वाला भारत का सबसे अनोखा रेलवे स्टेशन, पूरा नाम लेने में जुबान लड़खड़ा जाएगी; जान लें नाम
कभी सोचा है, स्कूल बस का रंग पीला ही क्यों होता है; वजह सुनकर दिमाग हिल जाएगा