उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ब्लैकमेल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वकील के साथ एक महिला का अर्धनग्न वीडियो और AI जनरेटेड फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर ब्लैकमेल किया गया। मामले में कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है।
आपत्तिजनक बातें लिखी थीं
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो प्रयागराज के बहराना इलाके का रहने वाला है। इसने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर "कॉल मी" सुमित के नाम से अकाउंट बनाया है। इसी आईडी से इसने एक वकील का अश्लील वीडियो, जिसमें महिला अर्धनग्न अवस्था में है और AI जनरेटेड फोटो पोस्ट कर कई आपत्तिजनक चीजें लिखी थीं।
युवक के अकाउंट से ये फोटो और वीडियो लगातार पोस्ट की जा रही थी। फोटो-वीडियो जब वायरल हुई तो पीड़ित वकील ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। आरोप है कि सुमित ने फोटो दिखाकर पहले वकील को ब्लैकमेल किया। वकील ने ज़ब मना किया, तो सुमित ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट में AI जनरेडटेड फोटो और महिला की अर्ध नग्न वीडियो पोस्ट कर वायरल कर दी। ये लगातर कई बार किया गया।
पोस्ट करने से मेरी छवि धूमिल हुई: वकील
वकील की शिकायत पर कैंट पुलिस ने आरोपी इंफ्लुएंसर के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित वकील का कहना है कि फोटो पोस्ट करने से उसकी छवि धूमिल हुई है। पहले आरोपी युवक ने उन्हें ब्लैकमेल किया। डिमांड पूरी नहीं की, तो उसने ये हरकत की।
ये भी पढ़ें-
यूपी: लखनऊ में अपने घर के बाहर खड़े भाजयुमो नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा 7 दिन की ED रिमांड पर, जानें 100 करोड़ के हेरफेर का क्या है मामला