1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: लखनऊ में अपने घर के बाहर खड़े भाजयुमो नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

यूपी: लखनऊ में अपने घर के बाहर खड़े भाजयुमो नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 10, 2026 10:42 am IST,  Updated : May 10, 2026 02:29 pm IST

लखनऊ में भाजयुमो नेता चेतन तिवारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक अचानक मौके पर आता है और फायरिंग शुरू कर देता है।

Chetan Tiwari- India TV Hindi
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता चेतन तिवारी पर हुई फायरिंग Image Source : FACEBOOK/RUDRA.PRATAPTIWARI.353

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता के ऊपर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिसमें भाजयुमो नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में मुख्य आरोपी वैभव को गिरफ्तार कर लिया गया। 

क्या है पूरा मामला?

लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता को शनिवार रात घर के बाहर गोली मार दी गई। 35 साल के चेतन तिवारी भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्यसमिति के सदस्य हैं। पुलिस के मुताबिक, चेतन अपने घर के बाहर थे, जब एक युवक  ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चेतन की पीठ पर दो गोलियां लगी हैं और वो ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि चेतन तिवारी अपने घर के बाहर खड़े होते हैं। अचानक एक लड़का उनके पास आता है और उन पर फायर कर देता है। फायरिंग के बाद चेतन जमीन पर गिर पड़ते हैं। इसके बाद लड़का, चेतन के ऊपर फिर से फायरिंग करता है और जब मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगती है तो लड़का भाग खड़ा होता है। 

अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी में भी लोग घटना के बाद चीखते-पुकारते नजर आ रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चेतन सक्रिय रूप से राजनीति में हैं, ऐसा उनके फेसबुक अकाउंट से भी पता चलता है। उनके फेसबुक पर उनकी तस्वीर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ भी है। ऐसे में ये मामला हाई प्रोफाइल लग रहा है और पुलिस भी अलर्ड मोड में है। हालांकि खबर लिखे जाने तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये हमला क्यों हुआ है। पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।