1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. व्हाट्सएप की लड़ाई के बाद चप्पल से पिटाई, पंचायत सहायक ने साथी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; VIDEO वायरल

व्हाट्सएप की लड़ाई के बाद चप्पल से पिटाई, पंचायत सहायक ने साथी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; VIDEO वायरल

प्रयागराज से दो पंचायत सहायकों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना भगवतपुर ब्लॉक की है, जहां एक महिला पंचायक सहायक एक अन्य पंचायत सहायक को पीटने के लिए हाथ में चप्पल लेकर दौड़ती नजर आ रही है।

दो पंचायत सहायकों के बीच मारपीट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दो पंचायत सहायकों के बीच मारपीट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के भगवतपुर ब्लॉक में एक महिला पंचायत सहायक द्वारा किया गया हाईवोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने एक अन्य पंचायत सहायक के साथ जमकर मारपीट की।

यह घटना तब हुई जब महिला अपने दो साथियों के साथ ब्लॉक परिसर में पहुंची। उसने आते ही वहां मौजूद एक अन्य पंचायत सहायक के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपनी चप्पल उतार ली।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रयागराज के भगवतपुर ब्लॉक परिसर में हुई। एक महिला पंचायत सहायक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ ब्लॉक पहुंची। वहां मौजूद दूसरे पंचायत सहायक से उसका विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक अपनी चप्पल निकालकर सामने वाली पंचायत सहायक को दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगी।

इस पूरी घटना को महिला के साथ आए युवकों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला किस तरह आक्रोश में है और हाथ में चप्पल लेकर पंचायक सहायक को पीटने के लिए दौड़ रही है।

व्हाट्सऐप पर शुरू हुआ था विवाद

सूत्रों के मुताबिक, दोनों पंचायत सहायकों के बीच पिछले कई दिनों से व्हाट्सऐप ग्रुप पर विवाद चल रहा था। महिला लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही थी, जिसका जवाब दूसरी ओर से भी दिया जा रहा था। इसी विवाद के चलते महिला ने धमकी दी थी कि वह सामने आकर सबक सिखाएगी।

ये भी पढ़ें-

अभी बादल नहीं लेंगे छुट्टी! दिल्ली-पंजाब में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बाढ़ से हाहाकार

मार्च में हुए गुनाह की जुलाई में शिकायत, गंगा नदी के बीचोंबीच नाव पर महिला के साथ हुआ था रेप