1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मार्च में हुए गुनाह की जुलाई में शिकायत, गंगा नदी के बीचोंबीच नाव पर महिला के साथ हुआ था रेप

मार्च में हुए गुनाह की जुलाई में शिकायत, गंगा नदी के बीचोंबीच नाव पर महिला के साथ हुआ था रेप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 01, 2025 06:58 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 07:05 am IST

कोलकाता में एक महिला के साथ प्रिंसेप घाट के पास गंगा नदी के बीचोंबीच नाव पर दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। यह घटना इस साल मार्च में हुई थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY.COM

पश्चिम बंगाल: कोलकाता के प्रिंसेप घाट के पास गंगा नदी के बीचोंबीच एक नाव पर एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना इस साल मार्च में हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित को ब्लैकमेल करके उससे पैसे भी ऐंठे। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी और पीड़िता की दोस्ती एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी।

सैर के बहाने गंगा नदी में नाव की सवारी पर ले गया

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को केंद्र सरकार का एक उच्च पदस्थ अधिकारी बताया और धीरे-धीरे महिला का भरोसा जीत लिया। वे नियमित रूप से फोन और मैसेज के जरिए बातचीत करने लगे। जब उनकी जान-पहचान और गहरी हो गई, तो आरोपी ने महिला को सैर के बहाने गंगा नदी में नाव की सवारी पर चलने के लिए कहा।

महिला ने सहमति दी और दोनों प्रिंसेप घाट पर मिले। वहां से वे एक नाव में सवार होकर बाबूघाट की ओर रवाना हुए। पुलिस ने बताया कि नदी के बीचोंबीच नाव में ही यह जघन्य घटना हुई। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे पैसे ऐंठता रहा।

शिकायत के बाद आरोपी हो गया था फरार

पीड़िता ने इस घटना के कई महीनों बाद जुलाई में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी और आखिरकार शनिवार की रात उसे बेहाला से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

भूकंप के भयानक झटकों से हिला भारत का पड़ोसी देश अफगानिस्तान, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके, अब तक 9 की मौत

बिहार चुनाव को लेकर मायावती ने किया बड़ा ऐलान, राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।