1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभी बादल नहीं लेंगे छुट्टी! दिल्ली-पंजाब और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में बाढ़ से हाहाकार

अभी बादल नहीं लेंगे छुट्टी! दिल्ली-पंजाब और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में बाढ़ से हाहाकार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 01, 2025 08:04 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 03:24 pm IST

देश भर में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट Image Source : FILE (PTI)

नई दिल्ली: देश भर में मॉनसून का कहर लगातार जारी है। मैदानी और पहाड़ी दोनों ही इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां के कई हिस्सों के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली और शाहदरा जैसे इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारिश से सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

बाढ़ की चपेट में पंजाब

वहीं, बाढ़ की चपेट में आए पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा, जिससे लगातार बारिश जारी रहने की उम्मीद है। आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
Image Source : FILE (PTI)दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

यूपी-बिहार में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश और बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा, यमुना और अन्य सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिसके कारण हजारों लोगों को अपने घर-द्वार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है। खेतों में पानी भर जाने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरकार और राहत एजेंसियां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

उत्तर प्रदेश में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान है। लखनऊ समेत 65 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाओं से कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है और पर्यटकों से पहाड़ी इलाकों की यात्रा टालने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें-

मार्च में हुए गुनाह की जुलाई में शिकायत, गंगा नदी के बीचोंबीच नाव पर महिला के साथ हुआ था रेप

Bihar Assembly Election 2025: पिछले चुनाव में थी 'ओवैसी लहर', क्या बैसी सीट पर AIMIM का फिर चलेगा जादू?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत