1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में सपा नेता की हत्या से सनसनी, सड़क पर खड़े थे पवन यादव… तभी बाइक सवारों ने दाग दीं गोलियां

प्रयागराज में सपा नेता की हत्या से सनसनी, सड़क पर खड़े थे पवन यादव… तभी बाइक सवारों ने दाग दीं गोलियां

पवन यादव प्रयागराज के हंडिया के मुंगराव गांव के रहने वाले थे और वह समाजवादी पार्टी के जिला सचिव के पद पर थे। उनकी सरेआम हत्या से प्रयागराज में हड़कंप मच गया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

sp leader pawan yadav murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सपा नेता पवन यादव की फाइल फोटो।

यूपी के प्रयागराज में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल सपा नेता को आनन-फानन में इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन यादव की मौत से परिवार में मातम और करीबियों में गम व गुस्सा छा गया है।

बाइक से आए, गोलियां दागी और भाग गए

गंगानगर जोन के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पवन यादव सड़क पर किसी काम से रुके थे तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों नें उनके ऊपर फायरिंग कर दी। पवन यादव कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से 3 बदमाश वहां पहुंचे, उनमें दो ने हेलमेट लगा रखा था। एक बदमाश ने पवन यादव पर फायरिंग। पीठ में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े तो हमलावर भाग निकले। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हत्या किसने और किस वजह से की, यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारोपितों के बारे में पता लगा रही है।

कौन थे पवन यादव?

बता दें कि पवन यादव प्रयागराज के हंडिया के मुंगराव गांव के रहने वाले थे। इस समय वह समाजवादी पार्टी के जिला सचिव के पद पर थे। पवन अपने 2 भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू, 3 बेटियां- खुशी, मुस्कान और छोटी और एक बेटा प्रिंस है।

पवन यादव की हत्या थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस CCTV कैमरा और अन्य माध्यमों से गोली चलाने वालों की पहचान करने में जुटी है।

प्रधान सहित एक अन्य हिरासत में

फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर ग्राम प्रधान विनोद यादव और एक शख्स लल्ला यादव को हिरासत मे लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पवन यादव की हत्या की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं का पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमावड़ा लग गया। सपा विधायक विजमा यादव सहित कई नेता पहुंचे। सपा के नेताओं ने पुलिस से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें-

यूपी में कार की डिग्गी में मिला युवक का शव, सिर कूच कर की गई थी हत्या; मचा हड़ंकप

6 लोगों ने मिलकर सरेआम कर दी हिस्ट्रीशीटर नईम की हत्या, दरांती व चाकुओं से उतारा मौत की घाट, Video