1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में कार की डिग्गी में मिला युवक का शव, सिर कूच कर की गई थी हत्या; मचा हड़ंकप

यूपी में कार की डिग्गी में मिला युवक का शव, सिर कूच कर की गई थी हत्या; मचा हड़ंकप

 Written By: Amar Deep
 Published : Sep 13, 2026 02:28 pm IST,  Updated : Sep 13, 2026 02:28 pm IST

कौशांबी में एक कार की डिग्गी से युवक का शव बरामद किया गया है। कार एक खेत में मिली। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

कार की डिग्गी में मिला युवक का शव।- India TV Hindi
कार की डिग्गी में मिला युवक का शव। Image Source : REPORTER INPUT

कौशांबी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खेत में खड़ी स्विफ्ट कार के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या ईट से कूच कर की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि यादव के रूप में की गई है। मृतक धूमनगंज का रहने वाला था। वहीं घटना के बाद पुलिस की टीम हत्या समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

कार में मिला युवक का शव

जानकारी के मुताबिक घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की है। यहां स्थानीय लोगों ने खेत में एक स्विफ्ट कार खड़ी देखी। इसके बाद जब पास जाकर देखा गया तो कार की डिग्गी के अंदर एक युवक का शव मिला। वहीं युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान धूमनगंज निवासी 25 वर्षीय रवि यादव के रूप में हुई है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खेत में कार फंसने के बाद आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने गांव के बाहर शराब पी थी। इस दौरान जब रवि नशे में धुत हो गया तो किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने रवि की ईंट से कूच-कूच कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी स्विफ्ट कार की डिग्गी में शव लाद कर भाग रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। रवि की महमदपुर गांव में रिश्तेदारी है। लोगों में चर्चा है कि हत्या के पीछे आशनाई बताई जा रही है। पुलिस ने गांव से एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। (इनपुट- अयमान अहमद)

यह भी पढ़ें-

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाता था पैंट्री कार का पूर्व कर्मचारी, पार किया कीमती सामान, गहनों और कैश के साथ गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।