उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए करीब 29 लाख अभ्यर्थी होने से भर्ती को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। आज ये एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जा रहा है जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने चयन की उम्मीद लेकर पहुंचे हैं। 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के 75 जिलों में ये परीक्षा हो रही है।
CM योगी ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। आपकी मेहनत अवश्य सार्थक होगी।"
बता दें कि सीएम योगी ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बस किराए में 50% की छूट मिल रही है। एडमिट कार्ड दिखाने पर यह लाभ मिल रहा है और यह व्यवस्था सभी अभ्यर्थियों पर लागू है।
UP सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी जानकारी-
- परीक्षा- 8, 9 और 10 जून
- पदों पर भर्ती- 32,679
- अभ्यर्थी- करीब 29 लाख
- परीक्षा आयोजित- 75 जिलों में
- परीक्षा केंद्र- 1,183
- पहली शिफ्ट- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक
- रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 08:00 से 09:30 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट- दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 तक
- रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक
Image Source : ptiएग्जाम सेंटर में अभ्यर्थियों की चेकिंग।
AI तकनीक से मॉनिटरिंग
इस बार सुरक्षा व्यवस्था को हाई-टेक बनाते हुए AI सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर किसी भी सेंटर पर निगरानी के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी होती है तो AI सॉफ्टवेयर तुरंत भर्ती बोर्ड के मुख्य कंट्रोल रूम में वॉर्निंग अलार्म बजा देगा जिससे तुरंत एक्शन लिया जा सके।
यह भी पढ़ें-
अयोध्या में एनकाउंटर में ढेर हुआ 40 मुकदमों वाला कुख्यात अपराधी भानू प्रताप, सिर पर था 2 लाख का इनाम
यूपी में बहनों का 'स्मैक नेटवर्क' बेनकाब, पुलिस जांच में खुल सकते हैं बड़े नाम