1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में एनकाउंटर में ढेर हुआ 40 मुकदमों वाला कुख्यात अपराधी भानू प्रताप, सिर पर था 2 लाख का इनाम

अयोध्या में एनकाउंटर में ढेर हुआ 40 मुकदमों वाला कुख्यात अपराधी भानू प्रताप, सिर पर था 2 लाख का इनाम

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 08, 2026 01:14 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 01:43 pm IST

पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी भानू प्रताप सिंह उर्फ बबलू एनकाउंटर में मारा गया। भानू प्रताप पर कई थानों में 40 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए।

Criminal Bhanu Pratap Singh killed in Encounter- India TV Hindi
एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी भानू प्रताप सिंह उर्फ बबलू। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानू प्रताप सिंह उर्फ बबलू को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। भानू प्रताप पर अलग-अलग जिलों में मिलाकर करीब 2 लाख रुपये का इनाम था। साथ ही, कई थानों में 40 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। 

एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि भानु प्रताप पर आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपये, आंबेडकर नगर पुलिस ने 50 हजार और गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बता दें कि भानू पर आजमगढ़ पुलिस ने 1 लाख, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार और बस्‍ती पुलिस ने 15 हजार का इनाम रखा था।

पुलिस ने बताया कि भानू प्रताप सिंह गोरखपुर के बिखनीपुर गांव का रहने वाला था। प्रयागराज STF को सूचना मिली तो उसकी घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखते ही भानू प्रताप सिंह ने गोली चलानी शुरू कर दी। भानू के ऊपर अलग-अलग जिलों में 40 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

किस जिले की पुलिस ने कितना रखा था इनाम?

  1. आजमगढ़ पुलिस: 1 लाख रुपये
  2. अंबेडकरनगर पुलिस: 50 हजार रुपये
  3. गोरखपुर पुलिस: 25 हजार रुपये
  4. बस्ती पुलिस: 15 हजार रुपये

गोली लगने से घायल हुआ, अस्पताल में मौत

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रविवार देर रात एसटीएफ की प्रयागराज इकाई को भानु प्रताप सिंह के बारे में सूचना मिली थी और जब उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें कहा गया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। बयान में कहा गया कि भानु प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में 40 मुकदमे दर्ज हैं।

बलिया में इनामी अपराधी गिरफ्तार

एक अन्य खबर में, यूपी के बलिया जिले की दोकटी पुलिस और विशेष अभियान दल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय वर्मा ने शनिवार को बताया कि दोकटी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात लगभग 11 बजे लक्ष्मण छपरा गांव के धीरज सिंह की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें-

शादी के 10 साल हुए और पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, फोन नहीं उठाने पर घर पहुंची बहन, तो फर्श पर मिली लाश

राम मंदिर चढ़ावे में गबन के आरोपों पर चंपत राय ने दिया जवाब, अखिलेश ने कहा- "स्पष्टीकरण ही स्पष्ट नहीं"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।