A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वृंदावन में श्रद्धालु युवती को छेड़ा तो मचा बवाल! मनचले को ऐसा पीटा कि लोग देखते रह गए; VIDEO वायरल

वृंदावन में श्रद्धालु युवती को छेड़ा तो मचा बवाल! मनचले को ऐसा पीटा कि लोग देखते रह गए; VIDEO वायरल

वृन्दावन के विद्यापीठ से इस्कॉन मंदिर मार्ग के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक द्वारा अन्य युवक पर श्रद्धालु युवती के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई की जा रही है।

वृंदावन में मनचले की...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT वृंदावन में मनचले की पिटाई।

कान्हा की नगरी वृंदावन में श्रद्धालु युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दूसरे युवक पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी सरेराह लात-घूंसों से पिटाई करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित युवती के पक्ष में आए युवक ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

ISKCON मार्ग पर मनचले की जमकर पिटाई

बताया जा रहा है कि यह वीडियो विद्यापीठ से इस्कॉन मंदिर मार्ग के बीच का है। एक श्रद्धालु युवती के साथ कथित अभद्रता और छेड़छाड़ किए जाने पर मौके पर मौजूद एक युवक ने आरोपी को पकड़ लिया और उसका विरोध करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में मारपीट के साथ गाली-गलौज की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

सरेराह हुई इस धुनाई और छेड़छाड़ के आरोपों का यह वीडियो स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि और घटना के संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

परिक्रमा मार्ग पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़

कुछ दिन पहले भी परिक्रमा मार्ग पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। दरअसल, परिक्रमा मार्ग के रमणरेती क्षेत्र में रात को श्रद्धालुओं की भीड़ परिक्रमा कर रही थी। बाइक पर सवार पीछे बैठे युवक के हाथ में पानी की बोतल थी। ग्रुप में परिक्रमा लगाती महिला और युवतियों के समीप पहुंच युवक पानी की बोतल ऐसी जगह मारता दिख रहा था, जिसे देख युवतियां सहम रही थीं। कुछ लोगों ने उन्हें रोका तो वे माफी मांगने लगे। इसके बाद आरोपित युवक चले गए।

धार्मिक नगरी की छवि धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे मनचले

वृंदावन और मथुरा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद कुछ मनचले तत्व धार्मिक नगरी की छवि को धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

(रिपोर्ट- विपिन सारस्वत)

यह भी पढ़ें-

CCTV Video: 56 साल के बुजुर्ग ने 11 साल की बच्ची के साथ की छेड़छाड़, महिला ने पुलिस की सामने पीटा

Video: पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी से की छेड़छाड़, पुलिस ने सिखाया सबक, हाथ जोड़कर मांग रहा माफी