Viral Video: पीछे आ रहे थे 'यमराज', जान बचाने यूं आई बोलेरो, रोमांचक वीडियो पर आनन्द महिंद्रा ने किया ट्वीट
Viral Video: पीछे आ रहे थे 'यमराज', जान बचाने यूं आई बोलेरो, रोमांचक वीडियो पर आनन्द महिंद्रा ने किया ट्वीट
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 27, 2020 12:24 pm IST, Updated : Jul 27, 2020 12:29 pm IST
29 सेकेंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखिएगा वरना आप सच से अंजान रह जाएंगे।
Image Source : TWITTER/ANAND MAHINDRA Viral Video
'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' ये कहावत को आपने कई बार सुनी होगी। सोशल मीडिया पर इस कहावत को साकार करने वाला 29 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे। इस वीडियो में बुलडोजर, बोलेरो और एक लड़का है। इन तीनों की आपस में ऐसी टक्कर होती है कि है किसी का भी बचना मुश्किल है। लेकिन वीडियो के आखिर में कुछ ऐसा होता है कि लड़के की जान जाते जाते बोलेरो उसके लिए जीवनदायी बन जाती है।
इस वीडियो को मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। ट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- 'ऐसा लग रहा था कि बोलेरो एक जीवित चीज बन गई और उसका एकमात्र मिशन मोटर साइकिल चालक को बचाना था।'
इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का सड़क के किनारे बाइक को पार्क करके खड़ा हुआ है। उसके पीछे से एक बुलडोजर तेजी से आता है। बुलडोजर को देखकर ही लग रहा है कि वो चालक के कंट्रोल से बाहर है। बुलडोजर जैसे ही लड़के के करीब आती है वैसे ही सामने से बोलेरो स्पीड में आती है और लड़का बुलडोजर से टकराने से बच जाता है। वहीं बोलेरो बुलडोजर से टकरा जाती है और लड़के को दूर फेंक देती है। लड़का और उसकी बाइक, वो दोनों अलग -अलग गिर जाते हैं। खास बात ये है कि इस लड़के को कुछ भी नहीं होता और उसकी जान बच जाती है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जो भी देख रहा है तो वो अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहा। एक पल तो में आपको लगेगा कि सब कुछ खत्म हो गया लेकिन दूसरे ही पल जिंदगी की जंग ये लड़का जीत जाता है और मौत अपने घुटने टेक देती है।