Funny Viral: ऊंट को सवारी पसंद नहीं आई, एक तीर से कर डाले दो दो शिकार, Video देखकर छूट जाएगी हंसी
Funny Viral: ऊंट को सवारी पसंद नहीं आई, एक तीर से कर डाले दो दो शिकार, Video देखकर छूट जाएगी हंसी
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 14, 2019 11:49 am IST, Updated : Jun 14, 2019 11:49 am IST
रेगिस्तान के जहाज यानी ऊंट को सवारी पसंद न आए तो वो क्या करता है...इस वीडियो को देखेंगे तो आपकी हंसी रोके से भी न रुकेगी।
Image Source : GOOGLEcamel
फेसबुक पर ये नया वीडियोवायरल हो रहा है। जो भी इसे देख रहा है, उसकी हंसी नहीं रुक रही। दरअसल वाकया जोधपुर का है और ये जगह ऊंट की सवारी के लिए काफी विख्यात है। ऊंट की सवारी के दौरान का है और इस वाकये को किसी ने शूट कर लिया।
यहां ऊंट की सवारी करने वाले शख्स को ऊंट से उतरना था और ऊंट बैठने को राजी नहीं था। जब उसके मालिक ने डंडा दिखाते हुए धमकाया तो ऊंट ने बैठते हुए इस कदर होशियारी दिखाई कि सवारी के साथ साथ मालिक को भी सजा मिल गई।
ज्यादा नहीं कहेंगे, खुद देखिए वीडियो और ऊंट की समझदारी के कायल हो जाइए। ये वीडियो दो हफ्ते पहले ही किसी ने पोस्ट किया और इतने दिन में इसे 2.7 मिलियन यूजर देख चुके हैं। वीडियो पर करीब दो हजार कमेंट हैं और करीब 30 हजार लोगों ने इस फनी वीडियो को शेयर किया है।