1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: क्या वाकई इंग्लैंड वाले 'लॉलीपॉप लागेलू' पर नाचे थे? ये रहा पूरा सच

Viral Video: क्या वाकई इंग्लैंड वाले 'लॉलीपॉप लागेलू' पर नाचे थे? ये रहा पूरा सच

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 03:55 pm IST

इस वीडियो में दिख रहे लोग वर्ल्ड कप में भारत की जीत की खुशी में नहीं नाच रहे हैं। यहां जानिए वीडियो का पूरा सच।

song- India TV Hindi
song Image Source : GOOGLE

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें लंदन की सड़कों पर इंग्लैंड वाले भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू  पर मदमस्त होकर नाचते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप में भारत की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि विदेशी भी भारतीय गानों पर झूम रहे हैं। Twitter पर शेयर हो रहे इस वीडियो लंदन की गलियों में विदेशी इस भोजपुरी गाने पर जमकर नाचते और ठुमके लगाते दिख रहे हैं। कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के बाद लोग इतने खुश हुए कि गलियों में भोजपुरी गानों पर डांस हुआ।

सबसे पहले देसी रैपर बाबा सहगल ने इस वीडियो को Twitter पर पोस्ट किया और उसके बाद तो बाढ़ आ गई। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और लंदन में भारत के बढ़ते जुनून को देख खुश हो रहे हैं। 

लेकिन क्या वाकई लंदन की गलियों में ये भोजपुरी गाना बजा था। जी हां,इस बात का सच जानना जरूरी है। अगर ये वीडियो लंदन का नहीं है तो कहां का है। किस जगह पर डीजे वैन पर भारत का तिरंगा लहरा रहा है औऱ पीछे पीछे नाचते गाते विदेशियों का हजूम लगा है। 

ये रही सच्चाई!

जांच में सामने आया है कि ये वीडियो लंदन का तो कतई नहीं है। दरअसल ये वीडियो बर्लिन का है जहां पिछले दिनों कल्चरल कार्निवाल हुआ था। देश और विदेश की संस्कृति को जानने और सेलिब्रेट करने का उत्साह यहां दिखा था और यहां विदेशियों ने भी भारतीय गानों पर जमकर डांस किया था। उस समय विदेशियों ने भारतीय गानों पर डांस किया था लेकिन भोजपुरी गानों पर नहीं किया था और न ही वहां वर्ल्ड कप का खुमार था।

ये भी पढ़ें- Funny Video: शादी की इतनी खुशी कि मंडप में ही बहका दूल्हा, मेहमान रोकते रहे और...

Viral Video:'भैया मुंह से निकल गई गाली'....ऐसा नौटंकीबाज आपने शर्तिया नहीं देखा होगा 

Viral Video: JCB रोकती रही और सरपट भाग निकला 'शर्मिंदा' ट्रैक्टर, हंसते हंसते आंसू न आ जाएं तो कहिएगा

Tik Tok Video: भयंकर गर्मी में बीवी ने बनाए 'नवरत्न तेल में पकोड़े', इंटरनेट पर हिट, मिल रहे करोड़ों व्यूजTik-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।