1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: JCB रोकती रही और सरपट भाग निकला 'शर्मिंदा' ट्रैक्टर, हंसते हंसते आंसू न आ जाएं तो कहिएगा

Viral Video: JCB रोकती रही और सरपट भाग निकला 'शर्मिंदा' ट्रैक्टर, हंसते हंसते आंसू न आ जाएं तो कहिएगा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2019 10:21 am IST,  Updated : Jun 08, 2019 10:22 am IST

इस वीडियो को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है लेकिन देश में JCB का इतना क्रेज है कि व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं।

JCB- India TV Hindi
JCB Image Source : GOOGLE

facebook पर JCB का Video आए और Viral ना हो, ऐसा होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। ऐसा ही वाकया फेसबुक पर हिट हो रहा है जहां ज्यादा भार उठाने के लालच में एक ट्रेक्टर पलट गया। मदद करने यानी ट्रेक्टर को सीधा करने के  लिए JCB को बुलाया गया। जैसे ही JCB ने ट्रेक्टर को सीधा किया, वो सरपट दौड़ पड़ा और फिर जो हुआ, उसे देखने के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी। 

जी हां, हंसा हंसा Funny video कर पागल कर देने वाला ये वीडियो फेसबुक पर जबरदस्त तरीके से पसंद किया जा रहा है। मामला कहां का है, ये जानकारी नहीं लेकिन इतना तय है कि JCB के कारनामे को देखने के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। जब ट्रेक्टर दौड़ा, JCB ने रोकने की कोशिश की लेकिन नाकामी हाथ लगी। 

फेसबुक पर ये वीडियो खूब हिट हो रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं औऱ एक हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को शेयर किया जा चुका है।

वैसे भी पिछले दिनों JCB फेसबुक और ट्विटर पर हिट थी, भारत में यूं भी जेसीबी की खुदाई देने वालों की कमी नहीं, ऐसे में जेसीबी के कारनामे को देखने के लिए फेसबुक पर भी जमकर लोग आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।