1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Funny Video: शादी की इतनी खुशी कि मंडप में ही बहका दूल्हा, मेहमान रोकते रहे और...

Funny Video: शादी की इतनी खुशी कि मंडप में ही बहका दूल्हा, मेहमान रोकते रहे और...

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 01:42 pm IST

अपनी ही शादी में जब कोई दीवाना हो जाए तो क्या कहेंगे। पंडित से लेकर मेहमान तक भौंजक थे। मस्त थे तो केवल दूल्हे राजा।

marriage- India TV Hindi
marriage Image Source : GOOGLE

शादी Marriage किसी भी इंसान की जिंदगी का एक बड़ा पड़ाव होता है। घरवाले खुशी में नाचते dance गाते हैं औऱ दूल्हा और दुल्हन शर्माते हैं। आजकल दूल्हे और दुल्हन के नाचने का दौर है लेकिन कोई अपनी शादी से इतना खुश हो जाए कि मंडप में ही करतब दिखाने लगे तो लोगों का भौंचक हो जाना लाजमी है। ये वीडियो social media पर बार बार देखा जा रहा है और Viral हो रहा है।

TikTok के जैसे नाम वाली बेवसाइट Tivtok पर पोस्ट ऐसा ही फनी वीडियो सामने आया है जिसमें दूल्हा इतना उतावला हो गया कि मंडप में ही अजीबोगरीब ढंग से नाचने उछलने लगा। पंडित और  मंडप के नीचे खड़े अन्य मेहमान दूल्हे की हरकत देखकर हैरान हो रहे हैं और दो एक लोग रोकने की कोशिश भी करते दिख रहे हैं लेकिन  दूल्हे का दिल है कि मानता ही नहीं। 

दूल्हा रुक रुक कर, बैठ बैठ कर फिर उछलने लगता है, उसके चेहरे की खुशी छिपाए नहीं छिप रहा और दुल्हन अलग सकुचाई बैठी है। tiktok प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो जमकर देखा और सराहा जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।