1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. YouTube पर Hit हो रहा मेट्रो कर्मचारी का जबरदस्त Moon Walk, माइकल जैक्सन से हो रही तुलना

YouTube पर Hit हो रहा मेट्रो कर्मचारी का जबरदस्त Moon Walk, माइकल जैक्सन से हो रही तुलना

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2019 10:05 am IST,  Updated : Jun 13, 2019 10:05 am IST

ऊंची नीची जमीन पर बिना ट्रेनिंग जबरदस्त मून वॉक कर रहे इस शख्स की तुलना माइकल जैक्सन से की जा रही है।

metro worker- India TV Hindi
metro worker Image Source : YOUYUBE

कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। किसी के भीतर हुनर छिपा हो तो वहीं छिपता नहीं, कभी न कभी जगजाहिर होता है और फिर दुनिया उस हुनर की दाद देती है। हैदराबाद में मेट्रो Metro ट्रैक के निर्माण कार्य में लगे एक कर्मचारी का दिल को मोह लेने वाला डांस (Dance) इन दिनों यू्ट्यूब (youtube) पर Viral हो रहा है। ये कर्मचारी लंच ब्रेक के दौरान साथियों के बीच अपने डांस का हुनर दिखा रहा था और किसी ने video बना लिया। धीरे धीरे ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस कर्मचारी के डांस के दीवाने बनते जा रहे हैं। लोग इसके डांस की तुलना माइकल जैक्सन से कर रहे हैं। 

दरदरी और ऊंची नीची जमीन पर मेट्रो यूनिफॉर्म में ही स्मूथली डांस कर रहा ये कर्मचारी बिलकुल माइकल जैक्सन की शैली में जबरदस्त मून वॉक कर रहा है और इसके साथी उत्सुकता से देख और सराह रहे हैं। इस कर्मचारी ने कहीं से डांस की ट्रेनिंग नहीं ली लेकिन फिर भी इसके शौक ने इसे इस कदर माहिर कर दिया कि कोरियोग्राफर भी चकित हो जाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।