1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैफिक नियम किया फॉलो तो भड़के कार सवार, स्विगी डिलीवरी बॉय को पीटकर किया लहूलुहान

ट्रैफिक नियम किया फॉलो तो भड़के कार सवार, स्विगी डिलीवरी बॉय को पीटकर किया लहूलुहान

कुछ लोगों ने एक स्विगी डिलीवरी बॉय को इसलिए मारा क्योंकि वो ट्रैफिक के नियमों का पालन कर रहा था। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह मामला क्या है।

Swiggy Delivery Boy- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV स्विगी डिलीवरी बॉय को कुछ लोगों ने पीटा

हर देश और हर राज्य में ट्रैफिक के कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना हर किसी का कर्तव्य होता है। अगर कोई ट्रैफिक रुल को फॉलो नहीं करता है तो उसका चालान कट जाता है। मगर अब तो ऐसा लगता है कि ट्रैफिक रुल को फॉलो किया तो भी अच्छा नहीं होगा क्योंकि ऐसा कुछ बेंगुलरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ हुआ। उसे कुछ लोगों ने इसलिए मारा क्योंकि वो बेचारा सिग्नल पर खड़े होकर लाइट के ग्रीन होने का इंतजार कर रहा था और कुछ लोगों के कहने पर उसने रुल ब्रेक करने का नहीं सोचा। आइए आपको बताते हैं कि उसके साथ क्या हुआ।

बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय को मारा

बेंगलुरु में रविवार देर रात रोड रेज की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। बसवेश्वर नगर पुलिस स्टेशन लिमिट्स में मोदी हॉस्पिटल जंक्शन के पास 3 अंजान लोगों ने एक स्विगी डिलीवरी बॉय पर हिंसक हमला कर दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि वो किस तरह से उसे बुरी तरह से मार रहे हैं। दरअसल यह घटना उस समय हुई जब डिलीवरी बॉय ने लाल बत्ती पर अपना बाइक रोकी। उसके पीछे एक गाड़ी थी जिसमें कथित तौर पर 3 लोग सवार थे। उस कार में सवार शख्स ने हॉर्न बजाना शुरू कर दिया और डिलीवरी बॉय पर आगे बढ़ने का दबाव बनाया, जबकि ट्रैफिक सिग्नल लाल था। जब उसने उन्हें समझाने की कोशिश की कि अभी लाइट रेड है तो उन्होंने बहस शुरु कर दिया। इसके बाद वो बहस मारपीट में बदल गया जहां उन लोगों ने उस डिलीवरी बॉय को मारना शुरु कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

पीड़ित ने इस मामले में क्या कहा?

इस मामले में उस पीड़ित का आरोप है कि घटना के समय वे लोग नशे में लग रहे थे। इसके बाद उसने बताया कि वो हमले के बाद बसवेश्वरनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने यह पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान और पता लगाने के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे रीलबाजों का कुछ तो इलाज होना चाहिए, लड़के की बेवकूफी देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

ऐसे दोस्त से तो कोई दुश्मन ही अच्छा है, बंदे की हरकत एक बार आप भी देखो