सोशल मीडिया वायरल वीडियो और फोटो का चलता फिरता अड्डा है जहां कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो लोगों द्वारा पोस्ट किया जाता है और उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक वीडियो और फोटो देखे होंगे जो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़, कभी लड़ाई, कभी स्टंट, कभी ड्रामा और इसके अलावा भी न जानें कितने तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो दोस्त एक स्कूटी पर जा रहे हैं और दोनों बगल में कैमरे की तरफ देख रहे हैं। इसी दौरान नजर आता है कि स्कूटी चलाने वाला शख्स चलती स्कूटी से उतर जाता है और बैलेंस बिगड़ने के कारण दूसरा बंदा स्कूटी के साथ ही नीचे गिर जाता है। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। अब सोचिए कि ऐसे मजाक में अगर दूसरे बंदे का सिर कहीं टकरा जाता, जोर से चोट लग जाती तो क्या होता। सिर के अलावा कहीं और भी गहरी चोट लग जाती तो क्या होता। इसलिए ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'स्टंट ऐसा करो कि दोस्त की लंका लग जाए, कंटेंट कोई कॉपी न कर पाए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बड़ा ही हरामी दोस्त है। दूसरे यूजर ने लिखा- पीछे वाला कभी अपने दोस्त के साथ नहीं बैठेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- दोस्त के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए, गंभीर चोट भी लग सकती है। चौथे यूजर ने लिखा- सिर में चोट लग जाती तो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा नहीं करना चाहिए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
और भाई आ गया स्वाद! बंदर को हल्के में लेकर बंदे ने कर दी गलती, अब जिंदगी भर रहेगा याद
कपड़े धोने का यही तरीका देखना बाकी रह गया था, आज वायरल Video में वो भी देख लिया