1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान करेगा ट्राई सीरीज की मेजबानी, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश से होगी टक्कर, UAE में खेले जाएंगे मुकाबले

अफगानिस्तान करेगा ट्राई सीरीज की मेजबानी, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश से होगी टक्कर, UAE में खेले जाएंगे मुकाबले

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 08, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 03:55 pm IST

अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच 17 से 23 अक्टूबर तक ODI ट्राई सीरीज खेली जाएगी। UAE में इस ट्राई सीरीज का आयोजन होगा।

Afghanistan - India TV Hindi
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AFP

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अफगान टीम अक्टूबर-नवंबर में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की मेजबानी करने जा रहा है। इस व्यस्त घरेलू सीजन में तीनों फॉर्मेट के मैच खेले जाएंगे। सभी मैच UAE में होंगे, हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी ACB ने अभी तक वेन्यू का ऐलान नहीं किया है। सीजन की शुरुआत 9 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद ODI ट्राई-सीरीज खेली जाएगी, जिसमें अफगानिस्तान के साथ बांग्लादेश और जिम्बाब्वे भी शिरकत करेगी। अफगानिस्तान इस सीरीज की मेजबानी करेगा। तीन टीमों के बीच मुकाबले 17 से 23 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच T20 इंटरनेशनल और टेस्ट सीरीज भी होगी।

AFG vs ZIM टेस्ट सीरीज का नवंबर में होगा आगाज

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। पहला टेस्ट 5 नवंबर से, जबकि दूसरा टेस्ट 13 नवंबर से शुरू होगा। अफगानिस्तान इस साल पहले ही एक टेस्ट मैच खेल चुका है, जो जून में न्यू चंडीगढ़ में भारत के खिलाफ खेला गया था। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले तीन मैचों के साथ अफगानिस्तान के इस साल खेले गए टेस्ट मैचों की कुल संख्या 4 हो जाएगी। यह किसी एक कैलेंडर ईयर में उनके द्वारा खेले गए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हैं।

ACB के CEO ने शेड्यूल का किया स्वागत

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवेमोर माकोनी ने कहा कि यह दौरा उनकी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि ODI ट्राई सीरीज टीम की परीक्षा लेगी, जबकि टेस्ट मैच लंबे फॉर्मेट में नियमित मौके हासिल करने की कोशिश के लिहाज से खास होंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO नसीब खान ने भी इस शेड्यूल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग फॉर्मेट में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने से अफगान खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धी अनुभव मिलेगा और फैंस को इंटरनेशनल क्रिकेट का शानदार दौर देखने को मिलेगा।

UAE में अफगानिस्तान टीम का शेड्यूल

  • अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, एकमात्र टेस्ट: 9-13 अक्टूबर

ODI ट्राई-सीरीज

  • बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: 17 अक्टूबर
  • अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे: 19 अक्टूबर
  • अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश: 21 अक्टूबर
  • फाइनल: 23 अक्टूबर

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे T20I सीरीज

  • पहला T20I: 27 अक्टूबर
  • दूसरा T20I: 29 अक्टूबर
  • तीसरा T20I: 1 नवंबर

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टेस्ट सीरीज

  • पहला टेस्ट: 5-9 नवंबर
  • दूसरा टेस्ट: 13-17 नवंबर

यह भी पढ़ें:

भारत बनाम जापान T20 मैच इस एप पर देख पाएंगे लाइव, टीवी के लिए चैनल में जंग

एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का किससे होगा मुकाबला, दो टीमें के बीच आज होगी जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल