1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फौजी के सेट पर कुछ नहीं हुआ', राजेश शर्मा ने बताया हॉस्पिटल में भर्ती होने का कारण, 2 महीने पहले बिगड़ी थी तबीयत

'फौजी के सेट पर कुछ नहीं हुआ', राजेश शर्मा ने बताया हॉस्पिटल में भर्ती होने का कारण, 2 महीने पहले बिगड़ी थी तबीयत

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 08, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 04:27 pm IST

एक्टर राजेश शर्मा ने हाल ही में अपनी सेहत के बारे में बात की और बताया जुलाई में अस्पताल में भर्ती होने की वजह बताई। राजेश शर्मा ने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ने से प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग का कोई लेना-देना नहीं है।

rajesh sharma- India TV Hindi
राजेश शर्मा। Image Source : INSTAGRAM/@PANORAMA_STUDIOS

एक्टर राजेश शर्मा पिछले दिनों अपनी खराब सेहत को लेकर चर्चा में रहे। राजेश शर्मा को जुलाई 2026 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जैसे ही ये खबर आई अभिनेता के फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता में पड़ गए। राजेश शर्मा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद दावा किया गया कि उनके पैर में भयानक इन्फेक्शन हुआ है और ये इंफेक्शन 'फौजी' के सेट पर किसी कीड़े के काटने के चलते हुआ है। इन दावों पर अब खुद राजेश शर्मा ने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि अब वह ठीक हैं। वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन इसका 'फौजी' की शूटिंग से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इसी दौरान ये भी बताया कि आखिर उनकी हालत कैसे बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया था।

शुगर लेवल बढ़ने से बिगड़ी हालत

राजेश शर्मा ने 'एनडीटीवी' से बातचीत में अपनी सेहत के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें काफी समय से दाहिने पैर में स्किन से संबंधित समस्या थी। उन्हें कुछ इंफेक्शन हुआ था, जो बाद में गंभीर हो गई क्योंकि उनका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया था। उन्होंने इसी दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि इस मेडिकल इमरजेंसी के पीछे प्रभास स्टारर 'फौजी' की शूटिंग का कोई कनेक्शन नहीं था, ये उनके बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल के चलते हुआ।

पैर में पहले से इन्फेक्शन था

2 महीने पहले राजेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- 'फौजी के सेट पर कीड़े के काटने की बात गलत है। प्रभास की फिल्म के सेट पर मुझे कुछ नहीं हुआ। इसके लिए न तो प्रभास जिम्मेदार हैं और न ही यूनिट का कोई अन्य सदस्य। वे बहुत ही अच्छे लोग हैं। हैदराबाद में शूटिंग के दौरान कुछ नहीं हुआ था, वहां सब ठीक था। कोलकाता लौटने के एक-दो दिन बाद मेरी स्थिति बिगड़ी थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेरा ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा था और शुरुआत में मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।'

डायबिटीज से बढ़ा इन्फेक्शन

राजेश शर्मा आगे कहते हैं- 'मेरे दाहिने पैर में पहले से स्किन इंफेक्शन की समस्या था और डायबिटीज के चलते ये बढ़ गई। हालांकि, अब मेरा इलाज हो चुका है और मैं ठीक हूं। जल्दी ही काम पर भी वापसी करूंगा।' सुदीपा चटर्जी ने राजेश शर्मा की हेल्थ को लेकर पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'कीड़े के काटने' के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। सुदीपा चटर्जी और उनके पोस्ट के बारे बात करते हुए उन्होंने कहा- 'वो मेरी अच्छी दोस्त हैं, चिंता के चलते उन्होंने वो पोस्ट किया था। लेकिन, उन्हें गलत जानकारी मिली थी।'

ये भी पढ़ेंः 'फौजी' के सेट पर कीड़े के काटने से राजेश शर्मा के पैर में फैला संक्रमण, AICWA ने उठाया सवाल, 'प्रोडक्शन हाउस अस्पताल क्यों नहीं ले गया?'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन