रील का बुखार कुछ लोगों के सिर पर इस तरह चढ़ा है कि उन्हें उसके आगे कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। यहां तक कि उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं है। वो लोग रील के वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, इसके चक्कर में भले ही उनकी जान क्यों न चली जाए। अब तक सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो वायरल हुए हैं और अभी भी होते रहते हैं जिसमें नजर आता है कि लोग रील को वायरल करने के लिए किस-किस तरह की बेवकूफी भरी हरकत करते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि कुछ लड़के एक रेलवे ट्रैक के पास गए हुए हैं। उसमें से एक लड़का रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक के बिल्कुल पास खड़ा हो गया। इतने में ही उस ट्रैक पर ट्रेन आते हुए नजर आती है। ट्रेन को आते देख सभी दूर हो जाते हैं मगर रील बनवाने वाला वहीं खड़ा रहता है। वो अपने एक पैर को ट्रैक के करीब कर देता है और फिर दूसरी तरफ पूरे शरीर को झुका देता है। इतने में ट्रेन आती है और वहां से गुजरती है। स्पीड ज्यादा होने के कारण लड़का नीचे गिरता भी है मगर फिर वो वहीं पर खड़ा हो जाता है और पैर को वहां से नहीं हटाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @BhanuNand नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अगर किसी मोड़ पर ऐसे रीलबाज मिल जाए तो जब तक डंडा न टूटे, तब तक सुताई होती रहे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं तो ऐसे को ट्रेन की तरफ ढकेल दूं, किस्सा खत्म। दूसरे यूजर ने लिखा- एक्सीडेंट होने के बाद लोग कहेंगे कि ड्राइवर ने ब्रेक नहीं मारा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये लातों के भूत हैं, बातों से नहीं मानेंगे।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसे दोस्त से तो कोई दुश्मन ही अच्छा है, बंदे की हरकत एक बार आप भी देखो
और भाई आ गया स्वाद! बंदर को हल्के में लेकर बंदे ने कर दी गलती, अब जिंदगी भर रहेगा याद