A
Hindi News वायरल न्‍यूज VIDEO: दो-दो बंदरों को निगल गया था अजगर, लोगों ने पेट दबाकर मुंह से निकाला बाहर

VIDEO: दो-दो बंदरों को निगल गया था अजगर, लोगों ने पेट दबाकर मुंह से निकाला बाहर

बागपत से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक 15 फीट लंबे अजगर ने दो बंदरों को निगल लिया। ग्रामीणों ने जानकारी होने पर अजगर को घेरा और अजगर के पेट से दोनों मृत बंदरों को बाहर निकाला। रेस्क्यू का लाइव वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अजगर के मुंह से बंदर को निकालते हुए लोग- India TV Hindi Image Source : INDIA TV अजगर के मुंह से बंदर को निकालते हुए लोग

अजगर अपने शिकार को अक्सर निगल जाता है, लेकिन कभी-कभी उसकी ये प्रवृत्ति उसकी ही जान पर भारी पड़ती है। हाल में कुछ ऐसी ही एक घटना का वीडियो देखने को मिला, जहाँ एक अजगर ने मौके पर मौजूद दो-दो बंदरों को अपना शिकार बनाते हुए निगल लिया, जिसके बाद अजगर की जान पर बन आई। यह देख स्थानीय युवकों ने साहस जुटाते हुए अजगर के रेस्क्यू का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पा लिया गया और दोनों मृत बंदरों को अजगर का पेट दबाकर उसके मुंह से बाहर निकाला गया।

Image Source : Social Mediaअजगर को काबू कर जंगल में छोड़ा गया

अजगर के पेट से निकाले गए दोनों मृत बंदर

अजगर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी, जो मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से हस्तिनापुर के जंगल में छोड़ दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इतने बड़े आकार का अजगर पहले कभी नहीं देखा।

Image Source : Social Mediaग्रामीणों ने अजगर को पकड़ा

उत्तर प्रदेश के बागपत का मामला

यह पूरा मामला बागपत जनपद के बालैनी क्षेत्र स्थित घटोली गांव के एक जंगल का बताया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि गांव के पास से ही हिंडन नदी गुजर रही है। बारिश के दिनों में इस नदी का वाटर लेवल ऊपर जंगल तक आ जाता है, जिससे यहां रहने वाले अजगर अपना ठिकाना बदलकर रिहायशी क्षेत्रों की तरफ अपना रुख कर लेते हैं, जहां वे लोगों के घरों, खेत-खलिहानों और पेड़ों को अपना नया आशियाना बना लेते हैं। ऐसे में इन अजगरों से बच्चों और पालतू जानवरों जैसे भेड़-बकरियों और मुर्गा-मुर्गियों पर हमले का खतरा बना रहता है। एक ग्रामीण ने यह भी बताया कि पिछले 6 महीने में इस गांव में अब तक 15 से ज्यादा अजगर पकड़े गए हैं।

(बागपत से पारस जैन की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

पसंदीदा औरत के साथ-साथ पसंदीदा बाइक भी हो फिर तो क्या ही कहने, बुड्ढों के कबीर सिंह का Video हुआ वायरल

शादी में स्टेज पर तमाशा दिखाने लगा शख्स, सिर से मारकर फोड़ा नारियल, दुल्हन का रिएक्शन हो गया वायरल