A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उफनती नदी में डूबे पुल पर शख्स दिखा रहा था बाइक स्टंट, भौकाल टाइट करने के चक्कर में हो गया तगड़ा नुकसान

उफनती नदी में डूबे पुल पर शख्स दिखा रहा था बाइक स्टंट, भौकाल टाइट करने के चक्कर में हो गया तगड़ा नुकसान

सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते हैं। जिनमें लोग खतरनाक हरकतों को अंजाम देते नजर आते हैं, वो भी बिना यह समझे कि यह उनकी जान को जोखिम में डाल सकता है। फिर भी लोग अपने रोमांच को चरम पर पहुंचाने के लिए इस तरह की हरकतों को बार-बार दोहराते हैं।

ऊफनती नदी में डूबे पुल को पार करते हुए बाइक सवार- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@GHANTAA ऊफनती नदी में डूबे पुल को पार करते हुए बाइक सवार

बारिश का मौसम सिर्फ हरियाली और पानी ही नहीं लाता, बल्कि ये अपने साथ कई बार आपदा भी लाता है। बारिश के दिनों में नदियां उफान पर होती हैं। कई बार नदियों का पानी ऊपर बने पुल से होकर गुजरने लगता है। डूबे हुए पुलों के बीच लोग अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स ने तो रोमांच की सारी हदों को पार कर दिया। फिलहाल इस शख्स की बेवकूफाना हरकत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स उफनती नदी में डूबे पुल पर अपनी बाइक दौड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन इसकी ये हरकत उसे इतनी भारी पड़ती है कि उसे बहुत ही तगड़ा नुकसान हो जाता है।

ऊफनती नदी में डूबे पुल को पार करने की कोशिश में था बाइक सवार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी बाइक लेकर उफनती नदी में डूबे पुल को पार करने की कोशिश करता है। शख्स अपनी बाइक एक जगह रोककर खड़ा है। उसका दोस्त पुल पर लगे रस्से को उठाता है और फिर बाइक सवार स्टंट दिखाने के लिए अपनी बाइक को उस पुल पर दौड़ा देता है। पुल पर नदी की धार बेहद तेज थी। ऐसे में शख्स की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाती है और बाइक पानी के साथ ही बहकर पुल से नीचे गिर जाती है।

वीडियो पर लोगों ने खूब लिए चटकारे

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों ने बाइक सवार की जो चुटकी ली है, उसे पढ़कर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "और भाई, आ गया स्वाद।" दूसरे ने लिखा, "ऐसा काम करते ही क्यों हो भाई।" तीसरे ने लिखा, "लगता है भाई अपने स्प्लेंडर से बोर हो चुका था।" 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जब मर्द प्यार में होता है तो वो कुछ ऐसा होता है! एक ही महिला से 42 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर भी नहीं मानी हार, 43वीं बार जीत ले गया दिल की बाजी

चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़े यात्रियों को छड़ी मार रहे थे लड़के, वायरल वीरों का Reel देख RPF ने दिखाई Real Power