1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब मर्द प्यार में होता है तो वो कुछ ऐसा होता है! एक ही महिला से 42 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर भी नहीं मानी हार, 43वीं बार जीत ले गया दिल की बाजी

जब मर्द प्यार में होता है तो वो कुछ ऐसा होता है! एक ही महिला से 42 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर भी नहीं मानी हार, 43वीं बार जीत ले गया दिल की बाजी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 01, 2025 11:36 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 11:36 pm IST

इस लव बर्ड की कहानी सिर्फ प्रपोजल की गिनती या रोमांटिक डेस्टिनेशन्स की बात नहीं है। ये उस प्यार की कहानी है, जो 'ना' सुनकर भी नहीं टूटा। ये उस धैर्य की कहानी है, जो सात साल तक इंतज़ार करता रहा। और ये उस विश्वास की कहानी है, जो कहता है कि अगर प्यार सच्चा है, तो मंजिल जरूर मिलती है।

ल्यूक और सारा- India TV Hindi
ल्यूक और सारा Image Source : INSTAGRAM/@LIPSTICKNLOUBOUTINS

कहते हैं कि जब एक पुरुष सच्चे प्रेम में पड़ता है तो उसे अपनी पसंदीदा स्त्री के अलावा कोई भी अच्छा नहीं लगता। वह पुरुष सच्चे प्रेम की हर एक परिभाषा पर खरा उतरता है। आज एक ऐसे ही पुरुष की कहानी सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में छाई हुई है। जहां इस शख्स को एक महिला से प्यार हुआ और उसे उस महिला से इस कदर प्यार हुआ कि वह 42 बार रिजेक्ट होने के बाद भी हार नहीं माना और 43वीं बार एक बार फिर से अपनी पसंदीदा औरत को शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन इस बार वह दिल की बाजी जीत गया। शख्स की यह लव स्टोरी न सिर्फ लोगों के दिलों को छू रही है, बल्कि धैर्य, समर्पण और बेइंतहा मोहब्बत की मिसाल बन चुकी है।

2018 में काम के सिलसिले में हुई थी मुलाकात

दरअसल, ये कहानी है यूके के ल्यूक विंट्रिप और सारा की, जिनकी अनोखी लव स्टोरी इस वक्त इंटरनेट की दुनिया में छाई हुई है। जहां ल्यूक ने सारा को 7 सालों में 43 बार शादी का प्रस्ताव रखा और 43वीं बार में सारा ने आखिरकार मुस्कुराते हुए 'हां' कह ही दिया। ल्यूक की उम्र 36 साल है और वे एक टैटू आर्टिस्ट हैं। वहीं, सारा की उम्र 38 साल है और वे एक मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव और तीन बच्चों की मां हैं। उन दोनों की मुलाकात साल 2018 में काम के सिलसिले में हुई थी। छह महीने बाद ही ल्यूक को यह यकीन हो गया कि सारा ही उनका सच्चा प्यार है। सारा उनकी जिंदगी की वो शख्स हैं, जिनके साथ वो हमेशा रहना चाहते हैं।

7 साल तक ल्यूक ने सारा के हां का इंतजार किया
Image Source : INSTAGRAM/@LIPSTICKNLOUBOUTINS7 साल तक ल्यूक ने सारा के हां का इंतजार किया

7 साल तक चला प्रपोजल का सिलसिला

पहली बार ल्यूक ने जमैका के समुद्र तट पर घुड़सवारी के बीच घुटने पर बैठकर सारा को प्रपोज किया था, मगर सारा ने प्यार भरी नजरों के साथ उन्हें 'ना' कह दिया था। वजह ये थी कि सारा अपने पिछले रिश्ते से अभी उबरी ही थीं और अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर सतर्क थीं। वो कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती थीं। ल्यूक ने सारा की इस 'ना' को दिल से लगाया, लेकिन हार नहीं मानी। उन्होंने कहा, "ठीक है, लेकिन मैं बार-बार पूछूंगा!" और यहीं से शुरू हुआ प्रपोजल का वो सिलसिला, जो 7 साल तक चला और दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया।

42 बार 'ना', फिर भी प्यार बरकरार

ल्यूक का प्यार ऐसा था कि हर 'ना' के बाद उनका जुनून और बढ़ता गया। उन्होंने हर प्रपोजल को पहले से ज्यादा खास बनाने की ठानी। कभी प्राग के एक सुनसान महल को फेयरी लाइट्स, चॉकलेट्स और शैंपेन से सजाकर सारा को सरप्राइज दिया, तो कभी जमैका के बीच पर कैंडल लाइट डिनर का इंतजाम किया। एक बार तो ल्यूक ने सारा की '40 बिफोर 40' लिस्ट में शामिल एक ख्वाहिश को पूरा करने के लिए प्राग में एक पूरा कैसल किराए पर लिया। मगर सारा हर बार मुस्कुराकर कहतीं, "अभी नहीं।" ल्यूक के दोस्त मजाक में कहते, "तू उसे थका देना चाहता है क्या?" लेकिन ल्यूक का जवाब था, "मैं सिर्फ ये दिखाना चाहता हूं कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं। मैं चाहता हूं कि सारा की बेटियां भी देखें कि उनकी मां को कोई इतना चाहता है।" ल्यूक का ये जज्बा सारा के दिल को छूता रहा, मगर वो अपने फैसले पर अडिग थीं।

ल्यूक और सारा
Image Source : INSTAGRAM/@LIPSTICKNLOUBOUTINS7 साल में ल्यूक ने सारा को 42 बार प्रपोज किया था, हर बार ना सुनने को मिला लेकिन 43वीं बार आखिर ल्यूक ने दिल की बाजी जीत ली

42वां प्रपोजल और एक वादा

7 साल के इस सफर में 42वां प्रपोजल एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। सारा ने ल्यूक से कहा, "बस, अब रुक जाओ। अगली बार जब तुम प्रपोज करोगे, मैं 'हां' कहूंगी, लेकिन थोड़ा इंतजार करो।" ल्यूक ने इस बार सारा की बात मानी और पूरे एक साल का इंतजार किया। 2023 में ल्यूक ने सारा को लंदन के ग्रीनविच ले जाने का प्लान बनाया, जहां ग्रीनविच मीन टाइम की शुरुआत होती है। वहां उन्होंने एक बसकर को हायर किया, जो सारा के पसंदीदा गाने बजा रहा था। सारा को लगा कि ये बस एक संयोग है, लेकिन जब ल्यूक घुटने पर बैठे और बोले, "ये दुनिया का सेंटर है, और तुम मेरी दुनिया का सेंटर हो। क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" तो सारा की आंखें नम हो गईं। इस बार उन्होंने बिना हिचक 'हां' कह दिया।

जमैका में 'हां' से 'हमेशा' तक

मई 2025 में ल्यूक और सारा ने जमैका में एक खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग की। सारा ने हंसते हुए कहा, "ल्यूक को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलना चाहिए। 7 साल, 42 रिजेक्शन और फिर भी उन्होंने मुझ पर भरोसा रखा।" उनकी ये कहानी टिकटॉक पर वायरल हो गई, जहां सारा ने कैप्शन लिखा, "43 प्रपोजल और अब हम शादी करने जा रहे हैं।" इस वीडियो को 2400 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

2025 में हुई थी ल्यूक और सारा की शादी
Image Source : INSTAGRAM/@LIPSTICKNLOUBOUTINS2025 में हुई थी ल्यूक और सारा की शादी

ये भी पढ़ें:

बाइक की टंकी पर लेटी गर्लफ्रेंड, खुल्लम-खुल्ला चलता रहा रोमांस, अश्लील हरकतें करता कपल कैमरे में हुआ कैद

नशे-नशे में कार पर मारी लात, जब अंदर से निकली पुलिस तो आया होश, दुम दबाकर शख्स ने पकड़ी पतली गली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।