1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 1 साल बाद केयरटेकर को देख खुश हो गया हाथियों का झुंड, दौड़कर पहुंचा मिलने, Video देख खुश हो जाएगा आपका दिल

1 साल बाद केयरटेकर को देख खुश हो गया हाथियों का झुंड, दौड़कर पहुंचा मिलने, Video देख खुश हो जाएगा आपका दिल

हाथी अपनी याददाश्त और भावनात्मक बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। वे अपने झुंड के सदस्यों के साथ-साथ उन इंसानों के साथ भी गहरे रिश्ते बनाते हैं जो उनकी देखभाल करते हैं। इस तरह की घटनाएं हमें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं। हाल में एक ऐसी ही घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हाथी का झुंड अपने केयरटेकर से मिला- India TV Hindi
Image Source : X/@AMAZLNGNATURE हाथी का झुंड अपने केयरटेकर से मिला

हाथी अपनी विशालता और बुद्धिमत्ता के लिए जाने जाते हैं। अगर देखा जाए तो हाथी इंसानों के सबसे करीबी जानवर होते हैं। हाथी अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव के लिए भी जाने जाते हैं। इसी बात की पुष्टि करता एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हाथियों का एक झुंड 1 साल बाद अपने केयरटेकर को देखकर उससे मिलने के लिए खुशी से दौड़ पड़ता है। दिल को छू लेने वाला यह नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

1 साल बाद अपने केयरटेकर से मिला हाथी

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 18 लाख लोगों ने देखा और 37 हजार लोगों ने लाइक किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में हाथियों और उनके केयरटेकर का एक मार्मिक पुनर्मिलन दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि एक साल की लंबी अवधि के बाद, जब केयरटेकर अपनी हाथियों की फैमिली के पास लौटा, तो उसे देखकर सभी हाथी इतने खुश हुए कि उसे देखते ही वे उससे मिलने के लिए दौड़ पड़े और सबने उसे गले लगाकर उसका स्वागत किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही केयरटेकर नजदीक आता है, हाथियों का झुंड अपने केयरटेकर की तरफ दौड़ता है और दौड़कर उसके करीब पहुंच जाता है। जिसके बाद वे अपने केयरटेकर को गले से लगा लेते हैं। वीडियो के अंत में, केयरटेकर को हाथियों के साथ प्यार भरे पल बिताते और उन्हें दुलारते हुए देखा जा सकता है।

इंसानों के सच्चे मित्र हाथी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि हाथी कितने संवेदनशील और बुद्धिमान प्राणी हैं। साथ ही हाथी इंसानों के सच्चे मित्र भी हैं। हाथियों का अपने केयरटेकर के प्रति यह प्रेम और स्मृति उनकी भावनात्मक बुद्धिमत्ता का प्रतीक है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाथी न केवल अपने झुंड के सदस्यों को, बल्कि उन इंसानों को भी लंबे समय तक याद रखते हैं, जिनके साथ उनका गहरा रिश्ता होता है। इस वीडियो में दिखाई गई खुशी और उत्साह इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि हाथी अपने प्रियजनों के साथ कितना गहरा संबंध बनाए रखते हैं।

लोगों के दिल को छू गया यह वीडियो 

इस वायरल वीडियो ने नेटिजन्स के दिल को छू लिया। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह सबसे शुद्ध प्रेम का रूप है। जानवर कभी उन लोगों को नहीं भूलते जो उनकी देखभाल करते हैं।” एक अन्य यूजर ने कहा, “यह देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। हाथियों का दिल वाकई बहुत बड़ा होता है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “यह दिल को छू लेने वाला और सुंदर पल है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग