कुत्ते इंसानों के बेहद करीब होते हैं। ये अपनी वफादारी के लिए जाने जाते हैं। वफादारी की मिसाल हमेशा कुत्तों ने ही पेश की है। अगर वफादारी की बात आती है तो कुत्तों की तमाम कहानियां सामने आती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही वफादार कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी वफादारी, बहादुरी और समझदारी देखने को मिली। कत्ते ने अपनी बहादुरी और समझदारी से न सिर्फ अपनी मालकिन की जान बचाई, बल्कि उसके सामने अपनी वफादारी भी पेश की।
कुत्ते ने बचाई अपनी मालकिन की जान
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ एक घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ा है। जिसे देख घर की मालकिन दरवाजे के पीछे जा छुपी। डर के मारे छुपी घर की मालकिन को देख उसका पालतू कुत्ता आता है और अपनी मालकिन को खतरे से बचाने के लिए तुरंत एक्शन मोड में आ जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरुआत में महिला अपने घर का दरवाजा खोलने ही वाली थी कि उसकी नजर उसके सामने खड़े एक मगरमच्छ पर गई। यह देख महिला के होश ही उड़ गए और वह डर के मारे दरवाजे के पीछे जा छिपी। इतने में उसका वफादार कुत्ता, जो वहीं पास में ही बैठा था, वह स्थिति को भांप लेता है और तुरंत अपनी मालकिन की जान बचाने चला आता है। कुत्ता दरवाजे के पास जाकर मगरमच्छ पर भौंकने लगता है।
कुत्ते की बहादुरी से डरा मगरमच्छ
कुत्ते को देख मगरमच्छ डर जाता है और वह पीछे हटने को मजबूर हो जाता है। कुत्ते का खूंखार रूप देख मगरमच्छ तुरंत वहां से भाग खड़ा होता है और वह भागते हुए जाकर नदीं में छिप जाता है। यह पूरा नजारा घर के अंदर से किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखी कुत्ते की बहादुरी से मालकिन की जान बच गई। जिसे देख लोगों ने कुत्ते को बहादुर बताते हुए उसे एक सच्चा हीरो बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें:
पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत
रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल