अमेरिका की लग्जरी जिंदगी छोड़कर बिहार के एक साधारण गांव में बसने वाली अमेरिकी महिला होप सिंह की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। अटलांटा, जॉर्जिया में पली-बढ़ी होप ने 2023 में बिहार के अभिषेक सिंह से शादी की और अब पति तथा छोटे बेटे के साथ गांव में रह रही हैं। वे इंस्टाग्राम पर अपने रोजमर्रा के देसी जीवन की झलकियां शेयर कर रही हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @singhfamily2.0 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। होप का सपना हमेशा से कंक्रीट के जंगलों यानी बड़े शहरों से दूर प्रकृति के करीब और आत्मनिर्भर जीवन जीने का था। वे चाहती थीं कि उनका बेटा परिवार, हरियाली और शांति के माहौल में बड़ा हो। अभिषेक सिंह हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े हैं और एक होटल के सह-मालिक हैं। शादी के बाद होप ने अक्टूबर 2025 में पहली बार भारत का दौरा किया और अब करीब छह महीने से बिहार के गांव में परिवार के साथ रह रही हैं। वे भविष्य में स्थायी रूप से भारत आने पर विचार कर रही हैं और OCI प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी हैं।
अपने वीडियोज में बताती हैं रूटीन
वीडियो में उनकी देसी जिंदगी साफ झलकती है। वे प्लास्टिक टब में हाथ से कपड़े धोती नजर आती हैं, पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाती हैं और गोल-गोल रोटियां बेलती हैं।
कुर्ता-साड़ी पहनकर सिंदूर लगाने वाले ‘गेट रेडी विद मी’ वीडियो भी शेयर किए हैं। वे समोसा चाट, पाव भाजी जैसी भारतीय डिशेस ताजे सामग्री से तैयार करती हैं और स्थानीय भाषा में बात करने की कोशिश भी करती दिखती हैं। परिवार के रूटीन, घरेलू काम और गांव की सादगी उनके कंटेंट का मुख्य हिस्सा हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "कभी-कभी मैं सचमुच सोचता हूं कि भारत आने वाले, गरीब परिवारों में शादी करने वाले और उस जीवन में पूरी तरह से रम जाने वाले विदेशियों को क्या प्रेरित करता है। क्या यह सच्चा प्यार है, आध्यात्मिकता है, 'कर्म' या ज्ञान की खोज है, या किसी प्रकार का व्यक्तिगत जीवन प्रयोग है? क्योंकि यह विरोधाभास इतना चरम है कि मुझे इसे समझना सचमुच मुश्किल लगता है।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं अभी कमेंट्स देख रही थी और मुझे एक कमेंट मिला जिसमें लिखा था, गांव में रहने में क्या बुराई है? यह मजेदार है, मैं वहीं रहती हूं, यह बुरा नहीं है।"
तीसरे यूजर ने कहा, "अरे यार, तुम यहां कैसे आ गईं??? मैंने तुम्हारे सारे वीडियो देखे... शाबाश, तुमने संस्कृति को इतनी खूबसूरती से अपनाया है और उसे अपने जैसा सुंदर बना दिया है।"
गौरतलब है कि, इससे पहले भारतीय महिला ने अमेरिका में अपने रूटीन का वीडियो शेयर किया था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
स्वादिष्ट खाना, शानदार स्वागत और बेहिसाब मस्ती... जब जयपुर की शाही शादी में पहुंचा बिन बुलाया विदेशी टूरिस्ट, VIDEO