1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: 2 घंटे से ट्रैफिक में फंसी थी ऑस्ट्रेलियाई महिला, ख्याल रखने के लिए भारतीय कैब ड्राइवर ने जो किया सुनकर आप भी करेंगे वाहवाही

Video: 2 घंटे से ट्रैफिक में फंसी थी ऑस्ट्रेलियाई महिला, ख्याल रखने के लिए भारतीय कैब ड्राइवर ने जो किया सुनकर आप भी करेंगे वाहवाही

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ​ऑस्ट्रेलियाई महिला ने भारतीय कैब ड्राइवर की तारीफ की है। इसमें महिला ड्राइवर के व्यवहार से काफी प्रभावित दिखी।

australian woman praised uber driver, australian woman on uber driver, australian woman on indian dr- India TV Hindi
Image Source : IG/@BREESTEELE.MP3 ऑस्ट्रेलियाई महिला और कैब ड्राइवर।

Viral Video: भारत आने के बाद विदेशी व्लॉगर और टूरिस्ट्स अपने—अपने अनुभव के आधार पर भारत की झलक दिखाते हैं। कई व्लॉगर और टूरिस्ट्स तो भारत में मिलने वाली मेहमाननवाजी और यहां के लोगों से इतना प्रभावित हो जाते हैं कि वे उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। ऐसा ही कुछ एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ भी हुआ है। जिसने सोशल मीडिया पर बताया कि भारत में एक कैब ड्राइवर ने कैसे उसकी देखभाल की जब उसकी कार ट्रैफिक में फंस गई थी। 
 
 

ड्राइवर ने रखा विदेशी मेहमान का ख्याल 

इंस्टाग्राम पर वीडियो को @breesteele.mp3 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। ब्री स्टील एक पॉडकास्टर और इन्फ्लुएंसर हैं जो 2023 से पूरे भारत में यात्रा कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर उन्होंने लिखा कि, 'भारत में उबर ड्राइवर अगले स्तर के आइकन हैं।' वीडियो में उन्होंने बताया कि छठ पूजा उत्सव के कारण कैब फंस गई थी और ड्राइवर उनके लिए जलपान लाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा था। स्टील ने कहा, 'भारत में, या शायद सिर्फ मुंबई में, उबर ड्राइवर आदर्श हैं! मैं छठ पूजा के कारण दो घंटे तक ट्रैफ़िक में फंसी रही (इस सफर में आमतौर पर 15 मिनट लगते हैं)। मेरा उबर ड्राइवर बहुत दयालु था! वह रुका और हमारे लिए पानी, कबाब और एक कैन सॉफ्ट ड्रिंक लाया। ड्राइवर ने भोजन के लिए कोई पैसा लेने से भी इनकार कर दिया तथा उसे निर्धारित स्थान पर छोड़ने से पहले उसकी देखभाल की।' 
 

पिछले अनुभव को भी किया शेयर 

स्टील लिखती हैं कि, 'मुंबई में कई उबर ड्राइवरों ने मेरा ध्यान रखा और मेरी मदद की, और यह बहुत अच्छी बात है! एक ड्राइवर तो मुझे बाढ़ के पानी से निकालकर समय पर हवाई अड्डे तक ले गया। एक ड्राइवर ऑटो से गिरे मेरे जूते को उठाने के लिए रुका। और अब यह!' बता दें कि, वीडियो को अब तक तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका था और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके थे। 
 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि कई लोगों के इरादे नेक थे। एक यूजर ने कहा, 'मुझे डर है कि अगली बॉलीवुड जोड़ी उबर ने बना दी जोड़ी हो सकती है।' वहीं दूसरे ने कहा, 'हम भारतीय मेहमानों का सम्मान करते हैं। आप पूरे भारत में इसी तरह का आतिथ्य देख सकते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भारतीयों का गौरव बनाए रखने के लिए उबर ड्राइवर को धन्यवाद... और सकारात्मकता फैलाने के लिए धन्यवाद। भारत में हम कहते हैं अतिथि देवो भव: जिसका अर्थ है, हमारे मेहमान हमारे लिए भगवान के समान हैं।' चौथे ने कहा, 'जब भी तारीफं करनी हो, अच्छा लगता है। इन लोगों की तारीफ करना हमेशा अच्छा लगता है, जिनकी अक्सर आलोचना होती है और जिन्हें नजरअंदाज़ किया जाता है। ये हमारे सच्चे राजदूत हैं और हमारी यात्राओं को यादगार बनाते हैं।'  
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-  
किसी भी VIP के लिए 'रेड कार्पेट' ही क्यों बिछाते हैं ? नीला, पीला या हरा क्यों नहीं; सुनकर चौंक जाएंगे
 

Video: अपनी ही शादी में दुल्हन ने सुपरबाइक Hayabusa से दिखाया भौकाल, ग्रैंड एंट्री देख दिमाग हिल जाएगा