A
Hindi News वायरल न्‍यूज Video: वाह! नारियल के पत्ते से बना डाला बैटमैन का सूट, देखकर यूजर्स भी खा गए धोखा; बोले- 'AI है'

Video: वाह! नारियल के पत्ते से बना डाला बैटमैन का सूट, देखकर यूजर्स भी खा गए धोखा; बोले- 'AI है'

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन​ दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नारियल के पत्ते से बनाया गया बैटमैन​ दिखाया गया है।

Batman suit video, viral video, viral news, news in hindi, aaj ka viral video - India TV Hindi Image Source : IG/@BABA__CRAFTS बैटमैन बनाने वाला शख्स।

Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति नारियल के पत्तों से इंसान के आकार का बैटमैन सूट बना रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति नारियल के पत्तों पर सावधानीपूर्वक काम करता हुआ दिखाई दे रहा है। वह पत्तों को कैंची से काटता है और उन्हें आपस में चिपकाता है। सिर, धड़, पैर और चोगा जैसे अलग-अलग हिस्से बनाए जाते हैं और फिर उन्हें जोड़ा जाता है। अंतिम परिणाम छह फुट ऊंचे बैटमैन की आकृति जैसा दिखता है, जिसमें बेहद बारीक कारीगरी है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको ये बताना है कि, क्या ये AI Video या असली ?

इंस्टाग्राम पर मिले हजारों व्यूज 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम baba__crafts नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इवीडियो को 92,000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं और इसने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान आकर्षित किया है। कई यूजर्स उनकी कुशलता और धैर्य से प्रभावित हुए। कुछ लोगों ने ऐसी चीजें बनाने में शामिल रचनात्मकता और मेहनत की भी सराहना की। इस पेज पर इसी तरह के कई वीडियो भी मौजूद हैं। इनमें मोर, अरिजीत सिंह जैसे लोकप्रिय गायकों और बांस या नारियल के पत्तों से बनी अन्य आकृतियों के डिज़ाइन शामिल हैं। 

AI Video हो रहा वायरल 

कई यूजर्स ने दावा किया है कि, वीडियो असली नहीं हैं। वीडियो को AI से बनाया गया है। गौर से देखने पर पता चलता है कि सूट बनाने की प्रक्रिया और वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग सिख व्यक्ति, दोनों ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करके बनाए गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'यह AI वीडियो बिल्कुल असली लग रहा है।' दूसरे ​ने लिखा कि, 'तारस ते ओहना ते ओंदा जिनु ऐ ते ओरिजिनल च फ़र्क नी पता लगदा।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां ट्रेन के आते ही बत्ती गुल हो जाती है; देखकर चकरा जाते हैं यात्री 

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 2 प्लेटफॉर्म के बीच से निकलती है रोड; एक साथ दौड़ती हैं कार और ट्रेन