1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां आते ही ट्रेन की बत्ती गुल हो जाती है; देखकर चकरा जाते हैं यात्री

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां आते ही ट्रेन की बत्ती गुल हो जाती है; देखकर चकरा जाते हैं यात्री

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 04, 2026 11:12 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 04:35 pm IST

Railway Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने रेलवे से जुड़े कई रोचक फैक्ट्स और हतप्रभ कर देने वाले फैक्ट्स के बारे में पढ़ा होगा। आज हम आपको ऐसे ही एक और तथ्य के बारे में बताएंगे।

Indian Railway Facts, Amazing Facts : किस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही बत्ती गुल हो जाती है- India TV Hindi
भारत का अनेाखा रेलवे स्टेशन। Image Source : INDIANRAILINFO

Railway Amazing Facts : भारतीय रेलवे आधुनिक तकनीकों के माध्यम से रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की संरचना में उन्नत स्तर का सुधार कर रहा है। यही वजह है कि भारतीय रेल नेटवर्क के चर्चे अब देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हो रहे हैं। इस बात का प्रमाण उस वक्त मिलता है जब विदेशी टूरिस्ट भारत आकर यहां की हाईस्पीड ट्रेनों में सफर करते हैं। वे भारतीय ट्रेनों की सुविधाओं और रेलवे की संचालन पद्धति को देख काफी हैरत में पड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें विदेशी टूरिस्ट भारतीय रेलवे और स्टेशनों की तारीफ करते दिखते हैं। हालांकि, कई पुराने रेलवे स्टेशन आज भी यात्रियों को हैरान कर देते हैं। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे रेलवे स्टेशन की जहां से ट्रेन के गुजरते ही ट्रेन की बत्ती गुल हो जाती है। क्या आपको पता है कि, वो कौन सा रेलवे स्टेशन है ? यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको उसका नाम और बत्ती गुल होने की वजह के बारे में बताएंगे। 

भारतीय रेलवे स्टेशन क्यों मशहूर हैं ? 

सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि, भारत में कई तरह के रेलवे स्टेशन हैं जो कि दुनिया भर में काफी ज्यादा मशहूर हैं। कोई रेलवे स्टेशन दो अक्षरों के नाम को लेकर फेमस है तो कोई 28 अक्षरों के नाम को लेकर फेमस है, कोई स्टेशन प्लेटफॉर्म की ज्यादा संख्या को लेकर फेमस है तो कोई प्लेटाफॉर्म के न होने की वजह से विख्यात है। समग्र रूप से देखें तो भारतीय रेलवे स्टेशन भारत की विविधता के जैसे ही प्रतीत होते हैं। कई भारतीय रेलवे स्टेशन अपनी ऐतिहासिक विरासत, भव्यता और ​अद्वितीय इंजीनियरिंग को लेकर दुनिया भर में फेमस हैं। मसलन, मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जो कि विक्टोरियन गोथिक वास्तुकला के फेमस है और वहीं लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन शोरमुक्त इंजीनरिंग के लिए लोकप्रिय है। 

 

Indian Railway Facts, Amazing Facts : किस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही बत्ती गुल हो जाती है
Image Source : INDIANRAILINFOभारतीय ट्रेन।

किस स्टेशन पर आते ही ट्रेन की बिजली गुल होती है ​ 

गौरतलब है कि, कई सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जाता है कि तमिलनाडु के चेन्नई के निकट स्थित ताम्बरम रेलवे स्टेशन देश इकलौता ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां पर ट्रेन के गुजरते ही ट्रेन की बिजली गुल हो जाती है। ये देखकर प्लेटफॉर्म पर बैठे कई यात्री हैरत में पड़ जाते हैं तमाम अजीबोगरीब वजह बताते हैं। मगर हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है ? 

Indian Railway Facts, Amazing Facts : किस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आते ही बत्ती गुल हो जाती है
Image Source : INDIANRAILINFOताम्बरम स्टेशन।

ताम्बरम स्टेशन पर ट्रेन की  बिजली गुल क्यों होती है 

दरअसल, ताम्बरम स्टेशन ट्रेन की बिजली का जाना एक पावर जोन यानी न्यूट्रल सेक्शन के बदलने के कारण होता है। इसकी वजह से ही कुछ सेकंड के लिए इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कुछ सेकंड के लिए बंद होती है। बता दें कि, ताम्बरम के पास एक छोटा सा हिस्सा है जहां पर ओएचई (Overhead Equipment - OHE) में करंट नहीं होता है। ये दो अलग-अलग पावर सब स्टेशनों के बीच का एक न्यूट्रल सेक्शन है। चूंकि एक्सप्रेस ट्रेनों में बिजली की सप्लाई की व्यवस्था अलग होती है इसलिए उन पर इसका असर नहीं पड़ता है। मगर, जब लोकल ट्रेन एक बिजली जोन से दूसरे में प्रवेश करती है तो बिजली गुल हो जाती है। 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
वंदे भारत स्लीपर में ट्रैवल कर चकित रह गई विदेशी महिला, फ्लाइट जैसे अनुभव पर ऐसे किया रिएक्ट; वायरल हुआ Video 

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 2 प्लेटफॉर्म के बीच से निकलती है रोड; एक साथ दौड़ती हैं कार और ट्रेन
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।