1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Indigo Crisis के बीच सामने आया राहत देने वाला Video, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने जो ​किया वो दिल जीत ​लेगा

Indigo Crisis के बीच सामने आया राहत देने वाला Video, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने जो ​किया वो दिल जीत ​लेगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कर्मचारियों को परेशान यात्रियों की मदद करते हुए दिखाया गया है।

bengaluru airport video, indigo crisis, indigo airline, indigo collapse, viral news, viral video, - India TV Hindi
Image Source : IG/@2XX.PETER बेंगलुरु एयरपोर्ट का वीडियो वायरल।

Viral Video: देश में इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने से देश भर के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बेंगलुरु हवाई अड्डे का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एयरपोर्ट के कर्मचारी उन यात्रियों की मदद के लिए आगे आते दिख रहे हैं जो लंबी देरी से जूझ रहे थे। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में बेंगलुरु हवाई अड्डे के कर्मचारी उन यात्रियों को पानी, नाश्ता और चाय या कॉफी वितरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं जो इंडिगो की लगातार उड़ानें रद्द होने के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @2xx.peter नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि, 400 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और इंडिगो न तो कोई सेवा दे रही है और न ही माफ़ी मांग रही है। इसमें यह भी बताया गया था कि बेंगलुरु हवाई अड्डे के कर्मचारी इस असुविधा का सामना कर रहे यात्रियों को जलपान उपलब्ध करा रहे हैं। वीडियो के साथ दिए गए संदेश में हवाई अड्डे के कर्मचारियों की प्रशंसा की गई तथा कहा गया कि उनका मददगार व्यवहार सराहनीय है।

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कर्मचारियों की काफी तारीफ की है। कई यूज़र्स ने तनावपूर्ण स्थिति में बेंगलुरु एयरपोर्ट स्टाफ की दयालुता की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस मानवीय पहल की व्यापक रूप से सराहना की गई और पोस्ट पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर्स ने लिखा कि, 'जरूरतमंद यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों को धन्यवाद।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'कसम से यार, इन लोगों को सलाम। क्रोध का शिकार होना आसान नहीं है।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी  सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
गोवा से शराब खरीदकर फ्लाइट में ला सकते हैं ? नियम सुनकर दिल खुश हो जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे 

देसी मटन नाम से खूब बिकती है ये सब्जी, मीट-मछली से कई गुना महंगी; रेट सुनकर दिमाग घूम जाएगा