Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देसी मटन नाम से खूब बिकती है ये सब्जी, मीट-मछली से कई गुना महंगी; रेट सुनकर दिमाग घूम जाएगा

देसी मटन नाम से खूब बिकती है ये सब्जी, मीट-मछली से कई गुना महंगी; रेट सुनकर दिमाग घूम जाएगा

Written By: Shaswat Gupta Published : Dec 07, 2025 11:33 am IST, Updated : Dec 07, 2025 11:33 am IST

Interesting Facts: सोशल मीडिया पर आप रोजना कई तरह के अनोखे खान-पान से जुड़े वीडियो देखते होंगे जो कि खूब वायरल भी होते हैं। इनमें अजब-गजब सब्जियों के बारे में भी बताया जाता है। ऐसी ही एक अनोखी सब्जी के बारे में आज हम भी आपको बताने जा रहे हैं।

Desi Mutton Vegetable, dharti ke phool vegetable, Dharati Ke Phool, Dharti Ke Phool Price, why dhart- India TV Hindi
Image Source : FB/@UTKARSH SRIVASTAVA देसी मटन नाम से बिकने वाली सब्जी।

Interesting Facts: भारत संस्कृति, परंपराओं और खान-पान समेत कई विविध क्षेत्रों में काफी सम्पन्न देश है। इनमें से किसी भी एक क्षेत्र पर यदि चर्चा की जाए तो घंटों तक वो चर्चा खत्म ही न हो। इन्हीं में से एक विषय खान—पान का है जिसके मामले में भारत का कोना-कोना दुनिया में मशहूर है। भारत के लगभग हर शहर में कोई न कोई खाने—पीने की ऐसी चीज अवश्य है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न हुए हों।  खाने-पीने की बात चली है तो बता दें कि, भारत के उत्तर प्रदेश में एक ऐसी सब्जी बिकती है जिसे 'देसी मटन' कहकर बेचा जाता है। इस अनोखी सब्जी के दाम इतने ज्यादा हैं कि इसके आगे मीट और मछली भी सस्ता लगता है। 

भारत में मिलने वाली अनोखी सब्जियां

भारत में कई तरह की अनोखी और पौष्टिक सब्जियां मिलती हैं। इनमें से कई के नाम तो आपने सोशल मी​डिया पर वायरल वीडियोज में सुने होंगे मगर कई के नाम से आज भी लोग अन्जान हैं। जैसे- गोटू कोला, जंगली मशरूम पुटू, थोर (जो केले के तने का इस्तेमाल है), जिमीकंद, कमल ककड़ी, कुसमी, चरोटा और अमारी। इनके अलावा भारत छोटे-छोटे गांवों में कई स्थानीय पत्तेदार सब्जियां भी मिलती हैं। 

देसी मटन नाम से कौन सब्जी बिकती है 

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, हरदोई और पीलीभीत जैसे जिलों के स्थानीय बाजारों में बारिश के मौसम में सफेद रंग की एक खास सब्जी बिकती है। इस सब्जी का नाम 'धरती का फूल (एक प्रकार की जंगली फंगस/मशरूम)' है। यह प्राकृतिक रूप से मिट्टी में उगती है। यह बारिश के मौसम में घने जंगलों, मिट्टी के टीलों और तालाबों के किनारों के नीचे उगती है और ग्रामीण इसे सुबह-सुबह खोदकर निकालते हैं। एक और बात ध्यान देने वाली है कि, यह एक संरक्षित वन क्षेत्र (जैसे पीलीभीत टाइगर रिजर्व) में उगती है, इसलिए इसे निकालना कानूनन अपराध है और वन विभाग इस पर रोक लगाता है। 

Desi Mutton Vegetable, dharti ke phool vegetable, Dharati Ke Phool, Dharti Ke Phool Price, why dhart
Image Source : FB/@UTKARSH SRIVASTAVAधरती का फूल।

मीट-मछली से डेढ़ गुना महंगी

धरती के फूल की खास बात है कि, यह मटन-चिकन से भी महंगी होती है क्योंकि यह प्राकृतिक और दुर्लभ है। इसकी कीमत ₹1000/किलो तक होती है। बहुत ज्यादा दुकानदारों के पास आपको ये सब्जी नहीं मिलेगी क्योंकि जिसके पास भी ये होती है वो इसे जल्दी बेच लेते हें। दाम अधिक होने के कारण ज्यादातर लोग सौ ग्राम से लेकर ढाई सौ ग्राम तक ही इन्हें खरीद पाते हैं।  

बारिश के 10-15 दिन में दुकादार मालामाल 

प्राकृतिक रूप से उगने वाले धरती के फूल हैं दुकानदारों को महज 10—15 दिन में मालामाल कर देते हैं। अगर तीन से चार किलो तक भी ये किसी दुकानदार को मिल गए तो हजारों की कमाई एक दिन में हो जाती है। हल्की बारिश के मौसम में सब्जी के फुटकर विक्रेता इसको बेचकर अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी  सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
मुर्शिदाबाद में कितने प्रतिशत हिन्दू रहते हैं, आंकड़ा सुनकर आंखें फटी रह जाएंगी; ये रही पूरी डिटेल 

 ट्रेन में मिलने वाली चादर हमेशा सफेद ही क्यों होती है, लाल-पीली या नीली क्यों नहीं; वजह चौंका देगी 
 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement