1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'घर श्मशान जैसा लगता है', मां को याद करके फफक-फफक कर रोईं राखी सावंत, देखकर तड़प उठीं भारती सिंह

'घर श्मशान जैसा लगता है', मां को याद करके फफक-फफक कर रोईं राखी सावंत, देखकर तड़प उठीं भारती सिंह

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 27, 2026 01:56 pm IST,  Updated : May 27, 2026 01:56 pm IST

राखी सावंत यूं तो हमेशा हंसती-खिलखिलाती रहती हैं। अपनी बातों से वह दूसरों को भी हंसा देती हैं, लेकिन उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही है। हाल ही में अपने संघर्षों को याद करके राखी सावंत रो पड़ीं और उन्हें रोता देखकर 'कॉमेडी क्वीन' भारती सिंह भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

Rakhi Sawant- India TV Hindi
भारती सिंह, राखी सावंत। Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर ही अपने अटपटे बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। राखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ के संघर्षों को लेकर, राखी चर्चा में बनी ही रहती हैं। हाल ही में राखी सांवत ने अपनी पर्सनल लाइफ की गुत्थियों पर बात की और कई कहानियां भी साझा कीं। लेकिन, दौरान हमेशा हंसने खिलखिलाने वालीं राखी बेहद भावुक दिखाई दीं। अपनी मां की मौत और घर में फैले सन्नाटे पर बात की।

मां को याद करके रोईं राखी सावंत

राखी सावंत हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंचीं, जहां वह अपनी जिंदगी के संघर्षों को याद करके रोती नजर आईं। हमेशा हंसती-खिलखिलाती नजर आने वालीं राखी इस बार काफी इमोशनल दिखाई दीं। अपनी बातों को बिंदास अंदाज में बताने वाली राखी ने बताया कि वह अपनी जिंदगी में किन-किन हालातों से गुजरी हैं। इन्हीं को बातों को याद करके वह इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं। भारती और हर्ष के बारे में बात करते हुए भारती ने कहा- 'कभी-कभी रोती हूं, कल रात को ही खूब रोई। घर जाती हूं तो कोई खाना पूछने के लिए भी नहीं रहता। कोई नहीं पूछता कि खाना खाया या नहीं। मां रहती थी तो कहती थी- खाना खा ले।'

'घर आती हूं तो श्मशान जैसा लगता है'

अपना दुख जाहिर करते हुए राखी ने कहा - 'घर आती हूं तो लगता है श्मशान घाट आई हूं। कोई कुछ पूछने वाला नहीं है। जिंदगी में कोई नहीं है, हिम्मत भी नहीं हो रही कि दोबारा शादी करूं। फिर शादी की हिम्मत नहीं है, ये सब मुझे लूट लेंगे। किसी को बीवी नहीं चाहिए, ये सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं बस। मेरा अब जिंदगी पर से भरोसा उठ चुका है। कैसे कीचड़ से निकलकर आई हूं मैं।'

इमोशनल हो गईं भारती सिंह

राखी सावंत का दुख-दर्द देखकर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर राखी का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद नेटिजंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- 'राखी सावंत आप बॉर्न सुपरस्टार हो।' वहीं किसी ने उन्हें स्ट्रॉन्ग बताते हुए उनकी तारीफ की। बता दें, राखी सावंत दो बार शादी कर चुकी हैं, लेकिन दोनों ही बार उनका रिश्ता चल नहीं पाया। वहीं 28 जनवरी 2023 को उनकी मां का भी निधन हो गया, जो कैंसर और ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं।

ये भी पढ़ेंः रणवीर सिंह पर BAN नहीं, अशोक पंडित ने समझाया पूरा मामला, बोले - 'पूरी बातचीत ही गलत हो गई'

विराट कोहली की जीत के लिए अनुष्का शर्मा ने की प्रार्थना, नाम जप में डूबी आईं नजर, हाथ में दिखी बेहद खास चीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन