1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली की जीत के लिए अनुष्का शर्मा ने की प्रार्थना, नाम जप में डूबी आईं नजर, हाथ में दिखी बेहद खास चीज

विराट कोहली की जीत के लिए अनुष्का शर्मा ने की प्रार्थना, नाम जप में डूबी आईं नजर, हाथ में दिखी बेहद खास चीज

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 27, 2026 11:04 am IST,  Updated : May 27, 2026 11:04 am IST

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली की सबसे बड़ी चीयरलीडर हैं और ये बात वह अक्सर साबित करती रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने विराट कोहली और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) वर्सेस गुजरात टाइटंस के मैच में शामिल हुईं, जिससे उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Anushka Sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा। Image Source : X/@SHAKURS17

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार 'जीरो' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, यानी करीब 8 सालों से अनुष्का किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। फैंस भी एक्ट्रेस को मिस कर रहे हैं, लेकिन इस बीच अनुष्का की झलक फैंस को देखने के लिए मिल ही जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस धर्मशाला में खेले गए आईपीएल के पहले क्वालिफायर में नजर आईं। आरसीबी और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में एक्ट्रेस पति की टीम यानी आरसीबी को चीयर करती दिखीं। आईपीएल मैच के दौरान अनुष्का आगे वाली सीट पर बैठकर विराट और उनकी टीम आरसीबी को चीयर करती दिखीं।

आरसीबी ने फाइनल में बनाई जगह

धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 92 रनों से जीत हासिल करके फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरे सीजन आईपीएल का फाइनल खेलेगी। क्वालीफायर-1 के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें अनुष्का आरसीबी की जीत के लिए प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के हाथ में एक खास चीज नजर आई, जिस पर सभी की निगाहें टिक गईं।

अनुष्का ने पहना नाम जाप काउंटर

अनुष्का शर्मा मैच के दौरान लगातार टीम के लिए चीयर करती और प्रार्थना करती दिखीं। इस दौरान एक्ट्रेस के हाथ में नाम जप काउंटर भी दिखा। सोशल मीडिया पर अनुष्का की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह मंत्र जाप करती नजर आ रही हैं। स्टैंड्स से इस मैच देखते हुए, एक्ट्रेस उंगली में नाम जाप काउंटर रिंग पहने दिखीं, जिसके साथ वह नाम जप करती दिखीं। कहीं अनुष्का को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते देखा गया तो वहीं टीम की जीत के बाद खुशी से उछलती दिखीं।

स्टैंड्स में पत्नी के पास पहुंचे विराट

आरसीबी की जीत के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली टीम की जीत के बाद धर्मशाला क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के स्टैंड्स में नजर आ रहे हैं। वह पहले आरसीबी के कुछ सदस्यों से मिलते हैं और फिर अनुष्का के पास जाकर उन्हें गले लगा लेते हैं। कुछ देर तक दोनों बात करते हैं और फिर विराट वापस आ जाते हैं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः न फिल्मी दुनिया से नाता, न कोई गॉडफादर, तेजी से आगे बढ़ रहा एक्टर, 9.2 IMDb रेटिंग वाली सीरीज देकर सबको किया पस्त

कपूर खानदान की लाडली का हो गया ब्रेकअप? 2 साल चला रोमांस, अब बोला एक्टर- 'मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन