1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गोवा से शराब खरीदकर फ्लाइट में ला सकते हैं ! नियम सुनकर दिल खुश हो जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

गोवा से शराब खरीदकर फ्लाइट में ला सकते हैं ! नियम सुनकर दिल खुश हो जाएगा; नहीं जाना तो पछताएंगे

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Dec 07, 2025 01:28 pm IST,  Updated : Dec 07, 2025 01:31 pm IST

Interesting Facts: सोशल मीडिया पर गोवा को लेकर आपने तरह-तरह के फैक्ट्स और वहां के नियम पढ़ें होंगे। मगर आज हम आपको गोवा से जुड़ा एक और खास नियम बताने वाले हैं।

how much liquor take from goa, how much alchohol take from goa, How To Carry Liquor From Goa By Flig- India TV Hindi
फ्लाइट में शराब। Image Source : FREEPIK

Interesting Facts: गोवा में मौज-मस्ती करने के बाद कई बार फ्रेंड्स के ग्रुप का वापस लौटने का मन नहीं करता है। लगभग हर पर्यटक का यही मानना होता है कि यहां पर मिलने वाली सस्ती शराब मजे को दोगुना कर देती है। चूंकि, गोवा में शराब के रेट लोगों को अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी सस्ते लगते हैं इसलिए वे लोग वहीं से शराब लाने का प्रोग्राम बना लेते हैं। हालांकि, इस प्रोग्राम में सबसे बड़ी बाधा बनता है ​फ्लाइट का नियम, जो पर्यटकों को असमंजस में डाल देता है कि फ्लाइट में शराब ले जाने की अनुमति होगी या नहीं ? तो अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है जो कि एक वायरल वीडियो में बताया गया है। 

यू-ट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो 

इस वीडियो को यू-ट्यूब पर @Kalyan Biswal नामक हैंडल से शेयर किया गया था। इस वीडियो में एक्टिंग के जरिए दिखाया गया है कि,गोवा से शराब खरीदकर फ्लाइट में ला सकते हैं या नहीं। इसमें दिखाया है— एक महिला को एयरपोर्ट पर रोकने की कोशिश की गई तभी उससे पूछा जाता है 'आपके बैग में बहुत सारी दारू की बोतलें हैं, कितने का माल लेकर जा रही हैं गोवा से ?' तो इस पर दूसरी महिला आकर कहती है कि 'वो गोवा टू दिल्ली जा रही है, मतलब डोमेस्टिक फ्लाइट से जा रही है, लीगली फाइव लीटर ऑफ अल्कोहल ये कैरी कर सकती है। अपने साथ ये सारे कंडीशंस फुल-फिल कर रही है, जैसे अल्कोहल बेवरेज रिटेल पैकेजिंग में होना चाहिए और किसी भी बोतल में अल्कोहल परसेंटेज 70% से ज्यादा नहीं होना चाहिए और जो भी अल्कोहल का परसेंटेज 24% के नीचे हो जैसे वाइन या बियर तो वो अनलिमिटेड कैरी कर सकता है। और ये सब वो चेकिंग बैग में कैरी रही है तो प्रॉब्लम कहां है?'

क्या कहता है नियम

भारत में घरेलू उड़ानों के लिए, DGCA चेक किए गए सामान में 5 लीटर तक अल्कोहल ले जाने की अनुमति देता है। बशर्ते वह सीलबंद खुदरा पैकेजिंग में हो, 24-70% ABV के बीच हो और सुरक्षित रूप से पैक किया गया हो। केबिन बैगेज के लिए अल्कोहल आमतौर पर ड्यूटी-फ्री दुकानों से सुरक्षा जांच के बाद सीलबंद, पारदर्शी कैरीबैग में, विशिष्ट एयरलाइन नियमों के अनुसार खरीदा जा सकता है (जैसे इंडिगो 1 लीटर अल्कोहल की अनुमति देता है)। इससे ज्यादा तेज अल्कोहल (70% ABV से ज़्यादा) प्रतिबंधित है और विमान में अल्कोहल का सेवन वर्जित है।  

how much liquor take from goa, how much alchohol take from goa, How To Carry Liquor From Goa By Flig
Image Source : GOINDIGO.INइंडिगो के नियम।

अब अगर आप दोस्तों के साथ गोवा जाएं और सस्ती शराब लेकर आने का मन हो तो एक बार इस नियम को जरूर याद कर लें। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी  सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 
देसी मटन नाम से खूब बिकती है ये सब्जी, मीट-मछली से कई गुना महंगी; रेट सुनकर दिमाग घूम जाएगा
 

ट्रेन में मिलने वाली चादर हमेशा सफेद ही क्यों होती है, लाल-पीली या नीली क्यों नहीं; वजह चौंका देगी 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।