1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. SUV के बोनट पर शख्स को टांगकर घसीटा ड्राइवर, डराने वाला VIDEO

SUV के बोनट पर शख्स को टांगकर घसीटा ड्राइवर, डराने वाला VIDEO

वीडियो में पीड़ित चिल्लाते हुए ड्राइवर से रुकने की बात कह रहा, लेकिन ड्राइवर गाड़ी तेज़ चलाता रहा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया।

बोनट पर लटका शख्स- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बोनट पर लटका शख्स

बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर एक रोड रेज की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है, जिसमें एक व्यक्ति SUV के बोनट पर लटका हुआ दिखाई दिया, जबकि कार का चालक वाहन को तेज़ी से दौड़ा रहा था। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे हुई। पूरी घटना एक मोबाइल वीडियो में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो में दिखी खतरनाक घटना

चश्मदीदों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन नंबर- KA03NN4501 वाली एक मारुति सुजुकी XL6 तेज़ रफ्तार से चल रही थी और उसके बोनट पर एक व्यक्ति लटका हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित व्यक्ति चिल्लाते हुए ड्राइवर से कार को रोकने की अपील कर रहा था, लेकिन चालक ने उसकी एक न सुनी और गाड़ी की गति और बढ़ा दी। इस दौरान सड़क पर अन्य मोटर चालकों की भी जान खतरे में पड़ गई, क्योंकि तेज़ रफ्तार में चल रही कार अन्य वाहनों से टकराने के करीब पहुंच गई।

मामला क्या था?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना एक सड़क पर हुए मामूली टकराव से शुरू हुई थी। जानकारी के अनुसार, SUV चालक ने एक ऑटो रिक्शा को टच कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के बाद, जब कार चालक ने अपनी कार को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, तो ऑटो रिक्शा चालक ने गुस्से में आकर उसकी कार के सामने आकर खड़ा हो गया। इसके बाद, चालक ने गुस्से में कार तेज़ गति से दौड़ा दी, जिससे ऑटो रिक्शा चालक SUV के बोनट पर लटक गया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने X को दिया सबसे अनोखा रिव्यू, पढ़ने के बाद लोट-पोट हो जाएंगे आप

ट्रेन के पहिए किस धातु से बनते हैं? लोहा सोच रहे हैं तो बिल्कुल गलत हैं आप