1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मौत से आंखें चार कर रहा था बाइक सवार, खतरनाक स्टंट करते वक्त हुआ हादसे का शिकार, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मौत से आंखें चार कर रहा था बाइक सवार, खतरनाक स्टंट करते वक्त हुआ हादसे का शिकार, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया जाने लगा है। लोगों को रोमांच और लोकप्रियता के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में नहीं डालना चाहिए।

बाइक से स्टंट करते दिखा शख्स- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बाइक से स्टंट करते दिखा शख्स

सोशल मीडिया के इस दौर में रील्स और वायरल वीडियो बनाने की होड़ ने कई युवाओं को खतरनाक रास्तों पर धकेल दिया है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें एक बाइक सवार सड़क पर मौत से खेलता नजर आ रहा है। इस वीडियो में युवक अपनी बाइक का अगला पहिया उठाकर, यानी व्हीली करते हुए, तेज रफ्तार में स्टंट करता दिखाई दे रहा है। यह खतरनाक करतब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी उठने लगे हैं।

जान को जोखिम में डालकर बाइक राइडर दिखा रहा था स्टंट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार ने न सिर्फ अपनी जान को जोखिम में डाला, बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक बाइक का अगला पहिया हवा में उठाए स्टंट कर के दिखा रहा है। अचानक से उसकी बाइक एक ठोकर से उछल जाती है, जिससे उसका बैलेंस बिगड़ता है और फिर वह जमीन पर गिर पड़ता है। बाइक सवार स्टंट करते हुए बड़े हादसे को न्योता दे ही रहा था कि वह हादसे का शिकार भी हो गया। 

लोगों ने वीडियो देख बाइक सवार को खरी-खोटी सुनाया

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Varsity_Nerd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। वीडियो को लेकर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा- यह स्टंट नहीं, मौत को बुलावा है। दूसरे ने लिखा- सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और लाइक्स बटोरने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। तीसरे ने लिखा- "पुलिस और ट्रैफिक विभाग इस पर कार्रवाई क्यों नहीं करता?" लोगों का मानना है कि ऐसे स्टंट्स पर सख्ती न बरती गई, तो यह चलन और बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

स्कूल ने 5वीं क्लास की बुक्स के लिए वसूले 7000 रुपए, नाराज पिता ने Video बनाकर लगा दी क्लास

फलों की क्वालिटी चेक करने के लिए शख्स ने बताई गजब की ट्रिक, ठगे जाने से पहले देख डालें यह Video