Viral Video: तमिलनाडु में Blinkit का एक डिलीवरी ब्वॉय ने एक ऐसा काम किया है जिसे सुनने के बाद अब हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, डिलीवरी ब्वॉय को चूहे मारने की दवा के तीन पैकेट का ऑर्डर मिला और वह दिए गए पते पर रवाना हो गया। हालांकि, घर पहुंचते ही उसे कुछ गड़बड़ महसूस हुई। दरवाजा खोलने वाली महिला बेहद परेशान और रो रही थी। डिलीवरी पार्टनर ने उससे नरमी से बात की और उसकी भावनात्मक स्थिति को समझने की कोशिश की।
खुदकुशी न करने के लिए ऐसे किया प्रेरित
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dilli_rider_ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में डिलीवरी ब्वॉय ने पूरा मामला बताया। उसने बताया कि, जब वो महिला के घर पहुंचा तो वे रो रही थीं। डिलीवरी करने वाले ने बताया कि, "कुल तीन चूहे मारने की दवाइयां। पता नहीं उन्होंने ये ऑर्डर करते समय क्या सोचा था। लेकिन उन्हें इतना रोते देख मुझे लगा कि उन्हें कोई परेशानी है और मैंने ये ऑर्डर कर दिया। लेकिन जब मैं ग्राहक के घर पहुंचा, तो मैं ये ऑर्डर डिलीवर नहीं कर सका। वो लगातार रो रही थी। फिर मैं उसके पास गया और कहा, ‘तुम्हें चाहे जो भी परेशानी हो, आत्महत्या मत करो’ और पूछा, ‘क्या तुमने ये इसलिए ऑर्डर किया है क्योंकि तुम आत्महत्या करना चाहती हो?’ उसने जवाब दिया, ‘नहीं भाई, ऐसा नहीं है।’ मैंने कहा, ‘नहीं, झूठ मत बोलो। तुम सच में आत्महत्या करना चाहती हो। अगर तुम्हें चूहों की समस्या होती, तो तुम इसे सुबह सात बजे या उससे भी पहले ऑर्डर कर सकती थी। शायद अगले दिन। इस समय ऑर्डर करने का कोई कारण नहीं है।’ बाद में, मैंने उसे समझाया और ऑर्डर कैंसिल कर दिया। आज मुझे लगता है कि मैंने कुछ हासिल किया है।"
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
महिला से बातचीत के बाद डिलीवरी पार्टनर ने ऑर्डर रद्द कर दिया और जहर अपने साथ वापस ले आए। बाद में उन्होंने इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया, जहां सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी सूझबूझ की खूब तारीफ की। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "एक रोबोट भी डिलीवरी कर देता।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आत्महत्या से संबंधित संदिग्ध वेबसाइटों को ब्राउज़ करना और ऐसी वस्तुओं का ऑर्डर देना पुलिस की तत्काल कार्रवाई का कारण बनना चाहिए। ऐसा किया जा सकता है।" तीसरे ने लिखा कि, "भावनात्मक बुद्धिमत्ता वाला डिलीवरी हीरो, दुर्लभ संयोजन।" चौथे यूजर ने लिखा कि, "ब्लिंकइट के उस डिलीवरी वाले ने ज़रूरतमंद व्यक्ति को देखा, न कि सिर्फ़ एक ऑर्डर को। उसकी प्राथमिकता ने हम सभी को एक-दूसरे का ध्यान रखने की एक सशक्त सीख दी है। ऐसे ही कार्यों से वास्तविक समुदाय का निर्माण होता है।" पांचवें यूजर ने लिखा कि, "मानवता में विश्वास रखने के लिए इस व्यक्ति को सलाम। अगर यह कोई चीनी रोबोट या ड्रोन होता, तो आज हम एक जान गंवा बैठे होते।" छठे यूजर ने लिखा कि, "यह सेवा से इनकार नहीं है, यह मानवता की उपस्थिति है। उन्होंने जहर के बजाय सहानुभूति दी। ब्लिंकइट के एल्गोरिदम ने सेवा देने को कहा, लेकिन उनकी अंतरात्मा ने रुकने को कहा। रेटिंग के प्रति जुनूनी दुनिया में, उन्होंने जिम्मेदारी को चुना। कभी-कभी सबसे साहसी काम 'नहीं' कहना होता है। यही वास्तविक सामाजिक जिम्मेदारी है।" फिलहाल, ब्लिंकइट ने इस घटना के संबंध में कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
पुणे में रात के 3 बजे बालकनी में फंसे व्यक्ति को Blinkit के डिलीवरी ब्वॉय ने बचाया, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया
बुर्ज खलीफा का डार्क सीक्रेट ! चमचमाती इमारत के पीछे होता है ऐसा गंदा काम; सुनते ही घिन आने लगेगी