Viral Video: पुणे में एक व्यक्ति और उसका दोस्त रात के 3:00 बजे अपनी बालकनी में फंस गए और दरवाजा बंद हो गया। घबराने के बजाय, उन्होंने एक क्रिएटिव आइडिया का उपयोग किया। शख्स ने Blinkit से ऑर्डर देकर डिलीवरी ब्वॉय को बुलाया और फिर उससे मदद मांगी। दोस्तों ने फोन पर ब्लिंकइट एजेंट को शांत भाव से निर्देश दिए।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mihteeor नामक हैंडल से शेयर किया गया। कमेंट सेक्शन में ब्लिंकइट ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ऐसा सिर्फ पुणे में ही हो सकता है।' इस घटना का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और कई यूजर्स ने इस अप्रत्याशित बचाव पर मजाक उड़ाया। वीडियो में लड़कों ने अतिरिक्त चाबी का पता और सोते हुए माता-पिता को परेशान किए बिना मुख्य दरवाजा खोलने का तरीका बताया। एजेंट के पेशेवर रवैये और शांत स्वभाव की सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब तारीफ की।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया यूजर ने कमेंट किया, 'ब्लिंकइट नया 911 है।' दूसरे ने कहा, 'कुछ सुपरहीरो कैप नहीं पहनते... वे ब्लिंकइट टी-शर्ट पहनते हैं।' तीसरे ने लिखा कि, 'कल्पना कीजिए कि आपके माता-पिता जाग गए और उन्होंने उसे घर में प्रवेश करते हुए देखा।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'एक बार मैंने अपने पति को जगाने के लिए ब्लिंकइट का ऑर्डर दिया था। मैं काम पर थी और मेरे पति घर पर फोन का जवाब नहीं दे रहे थे। इसलिए मैंने डिलीवरी वाले को तब तक दरवाजा खटखटाने के लिए कहा जब तक कि वह उठ न जाएं...!!' बता दें कि, इस घटना से दोस्तों की सूझबूझ और उस खास ब्लिंकइट एजेंट के असाधारण प्रयास की झलक मिलती है। एक यूजर ने कहा, 'वह शांत रहे, निर्देशों का पालन किया और स्थिति को संभाला - उन्हें निश्चित रूप से बड़ी टिप मिलनी चाहिए।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
काशी, बनारस और वाराणसी में क्या अन्तर है, बताने में कन्फ्यूजन होता है तो आज दूर कर लें झिझक; ये रहा जवाब
बुर्ज खलीफा का डार्क सीक्रेट ! चमचमाती इमारत के पीछे होता है ऐसा गंदा काम; सुनते ही घिन आने लगेगी