A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमराज का नाती है यह बच्चा! जरा से बच्चे ने हंसते-खेलते पकड़ लिया सांप, Video पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

यमराज का नाती है यह बच्चा! जरा से बच्चे ने हंसते-खेलते पकड़ लिया सांप, Video पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो वायरल हुआ हो। कुछ समय पहले भी एक बच्चे का वीडियो चर्चा में आया था, जिसमें वह घर के सोफे पर बैठकर सांप के साथ खेल रहा था। उस बच्चे ने सांप को खिलौने की तरह उठाकर उछाला और कुर्सी पर पटक दिया। लेकिन जैसे ही सांप ने अपनी जीभ बाहर निकाली, बच्चा डरकर भाग गया।

हाथ में सांप लिए बच्चा- India TV Hindi
Image Source : X/@COP_MANJUMEENA हाथ में सांप लिए बच्चा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा नन्हे खिलौनों को छोड़कर विशालकाय सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है। आमतौर पर बच्चे सांप को देखकर डर जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में बच्चे का निडर अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया।

बच्चे ने हाथ से सांप को पकड़ा

यह वीडियो सोशल साइट X पर @cop_manjumeena नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 2 लाख लोगों ने देखा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा सांप को पकड़ने वाली स्टिक से एक विशाल सांप को संभालता दिख रहा है। बच्चा पहले सावधानी से सांप के सिर को दबाता है और फिर उसे अपने हाथों में उठा लेता है। हैरानी की बात यह है कि सांप का आकार बच्चे से लगभग दोगुना बड़ा है, लेकिन बच्चा बिना किसी डर के मुस्कुराते हुए सांप को सबको दिखाता है, मानो उसने कोई बड़ा कारनामा कर दिखाया हो। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “छोटू का यमराज से गहरा नाता लगता है, लेकिन यह हिम्मत जानलेवा भी साबित हो सकती है।”

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग बच्चे की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह बच्चा तो कमाल का साहसी है, लेकिन जरा-सी चूक जानलेवा हो सकती है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह देखकर डर लग रहा है, इतना बड़ा सांप और इतना छोटा बच्चा!” कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “सांपों में डर का माहौल है, यह बच्चा तो सुपरहीरो है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, पीछे बैठीं दो बीवियां, उसके पीछे बंधी गाड़ी पर दिखी आधे दर्जन बच्चों की टोली

भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप